Singhbhum Chamber Election : मूनका-मानव सहित नौ पदाधिकारी निर्विरोध, उपाध्यक्ष के दो पदों पर सीधा मुकाबला

Singhbhum Chamber Election पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया व अशोक भालोटिया के नेतृत्व में सभी सदस्य शुभ मुर्हुत देखकर शाम सवा पांच बजे पहले बिष्टुपुर राम मंदिर पहुुंचे। भगवान की पूजा-अर्चना के बाद सभी चैंबर भवन पहुंचे और एक साथ नामांकन किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:10 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:10 AM (IST)
Singhbhum Chamber Election : मूनका-मानव सहित नौ पदाधिकारी निर्विरोध, उपाध्यक्ष के दो पदों पर सीधा मुकाबला
सत्ता पक्ष ने सामूहिक रूप से एक साथ किया मतदान

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में शनिवार शाम नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होते ही नई कार्यकारिणी लगभग तय हो गई। अध्यक्ष पद पर विजय आनंद मूनका और महासचिव मानव केडिया सहित नौ पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके खिलाफ किसी भी सदस्य ने नामांकन नहीं किया। वहीं, उपाध्यक्ष (उद्योग) के पद पर मशेश सोंथालिया और उपाध्यक्ष (जनसंपर्क एवं कल्याण) के पद पर सत्यनारयण अग्रवाल व मुकेश मित्तल के बीच सीधा मुकाबला होगा।

वहीं, कार्यसमिति के 30 पदों के लिए 57 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। सिंहभूम चैंबर में 25 व 26 को रिमोट ई-वोटिंग होगी। 27 सितंबर को ऑनलाइन एजीएम होगा जबकि 28 सितंबर को बैलेट से मतदान होगा।

सत्ता पक्ष ने सामूहिक रूप से एक साथ किया मतदान

सत्ता पक्ष की ओर से सभी उम्मीदवारों ने एक साथ नामांकन किया। पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया व अशोक भालोटिया के नेतृत्व में सभी सदस्य शुभ मुर्हुत देखकर शाम सवा पांच बजे पहले बिष्टुपुर राम मंदिर पहुुंचे। भगवान की पूजा-अर्चना के बाद सभी चैंबर भवन पहुंचे और एक साथ नामांकन किया।

ये हुए निर्विरोध निर्वाचित

अध्यक्ष : विजय आनंद मूनका

महासचिव : मानव केडिया

उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) : नितेश धूत

उपाध्यक्ष (टैक्स एंड फायनांस) : सीए दिलीप गोलछा

सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) : अनिल मोदी

सचिव (जनसंपर्क एवं कल्याण) : भरत मकानी

सचिव (उद्योग) : सावरमल शर्मा

सचिव (टैक्स एंड फायनांस) : पीयूष चौधरी

कोषाध्यक्ष : किशोर गोलछा।

chat bot
आपका साथी