टुसू पर्व को लेकर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में पसरा सन्नाटा

लोक आस्था का महापर्व टुसू को लेकर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को सन्नाटा रहा। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दुकान व होटल भी बंद रहे। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 1200 कंपनी चालू अवस्था में है। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इन कंपनियों में लगभग डेढ़ लाख मजदूर कार्यरत हैं। इन मजदूरों में लगभग 30 फीसद मजदूर स्थानीय होते हैं जिनका काम काफी महत्वपूर्ण होता है..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 05:30 AM (IST)
टुसू पर्व को लेकर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में पसरा सन्नाटा
टुसू पर्व को लेकर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में पसरा सन्नाटा

संसू, आदित्यपुर : लोक आस्था का महापर्व टुसू को लेकर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को सन्नाटा रहा। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दुकान व होटल भी बंद रहे। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 1200 कंपनी चालू अवस्था में है। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इन कंपनियों में लगभग डेढ़ लाख मजदूर कार्यरत हैं। इन मजदूरों में लगभग 30 फीसद मजदूर स्थानीय होते हैं, जिनका काम काफी महत्वपूर्ण होता है। टुसू पर्व की छुट्टंी में सभी अपने घर चले जाते हैं। कंपनियों में काम बंद रहता है। इस कारण आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन भी ठप रहा। कंपनी मालिकों की मानें तो प्रतिवर्ष 14 जनवरी से 10 दिनों तक कंपनी में मजदूरों को टोटा लगा रहता था। परंतु इस वर्ष मेला नहीं लगने के कारण संभावना जताई जा रही है कि सभी मजदूर सोमवार से काम पर लौट आएंगे। उसके बाद औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति सामान्य हो जाएगी। टाटा लांग प्रोडक्ट्स को मिला राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण का प्रथम पुरस्कार : केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय व ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने गम्हरिया स्थित टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण-2020 के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया है। नवीन व नवीकरणीय केंद्रीय राज्य ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह ने कंपनी के सीनियर जेनरल मैनेजर (ओएंडएम स्टील) देवाशीष मजूमदार व डिप्टी डिवीजन हेड बिल्टू मांझी को आनलाइन पुरस्कार प्रदान किया। माध्यमिक स्टील सेक्टर में उर्जा संरक्षण के लिए किए गए प्रशंसनीय कार्य व उपलब्धियों के लिए यह कंपनी को यह पुरस्कार मिला है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद देवाशीष मजूमदार ने कहा कि हम हृदय से प्रसन्नता और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ऊर्जा मंत्रालय व ब्यूरो आफ ईनर्जी ईफिशिएंसी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2020 के लिए टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड गम्हरिया का चयन कर हमें गौरवान्वित किया गया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपने सहकर्मियों व कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया।

chat bot
आपका साथी