गोलमुरी गिरजाघर समेत विभिन्न चर्चों से कैंडल जला किया मौन प्रदर्शन

ईसाई समुदाय ने जमशेदपुर के विभिन्न चर्चों के सामने कैंडल जलाकर मौन प्रदर्शन और अपना विरोध प्रकट किया। फादर स्टेन को जमशेदपुर से काफी लगाव था। यही वजह है कि उनके चाहने वालों में ज्यादा रोष है। उनके जाने से पूरा समुदाय शोकाकुल हो गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:14 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:14 PM (IST)
गोलमुरी गिरजाघर समेत विभिन्न चर्चों से कैंडल जला किया मौन प्रदर्शन
झारखंड के जमशेदपुर में मौन प्रदर्शन में शामिल लोग।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सामाजिक कार्यकर्ता और जमशेदपुर के फादर रह चुके फादर स्टेन स्वामी एसजे के ऊपर देश में अराजकता फैलाने व नक्सली होने का आरोप लगाया गया था। उनके मामले में कार्रवाई की गई और उनका निधन हो गया। इस कथित मामले को लेकर बुधवार को ईसाई समुदाय ने जमशेदपुर के विभिन्न चर्चों के सामने कैंडल जलाकर मौन प्रदर्शन और अपना विरोध प्रकट किया। फादर स्टेन कोे जमशेदपुर से काफी लगाव था यहीं वजह है कि उनके चाहने वालों में ज्यादा रोष है। उनके जाने से पूरा समुदाय शोकाकुल हो गया है। उन पर लगे आरोप व कार्रवाई के विरोध में इसाई समुदाय उग्र हो गया है। इसे लेकर समुदाय ने पूरे शहर में विरोध किया।

इस प्रदर्शन के माध्यम से यह बताया गया कि राष्ट्रीय न्याय दिवस फादर स्टेन को दिल की गहराई से सम्मान देता है और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जा रहा है। महागिरजाघर के पेरिस क्रिस्ट फादर एडविन कोइलो ने गोलमुरी में न्याय दिवस का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि फादर स्टेन जिन्होंने आदिवासी, गरीब व समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने की मुहिम छेड़ी थी। आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए न्याय दिवस के रूप में मना रहे है ताकि अधिक से अधिक लोग एकजुट हो। टेल्को लुपिता चर्च में फादर एलफोंस फादर तोवियस मर्सी में लोयला के फादर जेरी डिसूजा व सिस्टर जेसी, मानगो येशु भवन में फादर डेविड विनसेंट भिलाई पहाड़ी संत जोसेफ अस्पताल में फादर बलमुचू, सुंदरनगर प्रतीक्षा में फादर रॉक, फादर लोबो ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इसमें सैकड़ों समुदाय के लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी