बेघरों के लिए बनाए गए आश्रयगृह आधुनिक सुविधा से लैस

Shelter Home Jamshedpur. बेघर लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे आश्रयगृह में अब हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है ताकि आश्रयविहिन लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। आश्रय गृह में रहने वाले लोगों को इन सारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 06:08 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 06:08 PM (IST)
बेघरों के लिए बनाए गए आश्रयगृह आधुनिक सुविधा से लैस
आश्रय गृह में रहने वाले लोगों को इन सारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

बेघरों के लिए बनाए गए आश्रयगृह आधुनिक सुविधा से लैस

- आश्रयगृह में बेड, मच्छरदानी, पंखा, कंबल के साथ अब लगा आरओ

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बेघर लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे आश्रयगृह में अब हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि आश्रयविहिन लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इस संबंध में जानकारी देते हुए मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार रांची के आदेश के बाद मानगो नगर निगम के दोनों आश्रय गृहों में शुद्ध पानी के लिए वाटर प्यूरीफायर मशीन आरओ लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आश्रय गृह में रहने वाले आश्रयविहीन व्यक्तियों के लिए वाटर प्यूरीफायर मशीन बहुत उपयोगी होगा। उन्होंने बताया कि शुद्ध जल मिलने से वहां रहने वाले लोगों को पीने के लिए पानी की समस्या नहीं होगी। उन्होंने बताया कि आश्रय गृह में इसके अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा ग्लोसाइन बोर्ड भी लगवाया गया है। ग्लोसाइन बोर्ड में लाइट जलने के कारण दूर से भी लोगों को आश्रय गृह की जानकारी प्राप्त होने में दिक्कत नहीं होती है। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि मानगो नगर निगम अंतर्गत संचालित दो आश्रय गृह एक कुमरुम बस्ती व दूसरा दाईगुट्टू में अन्य सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। जिसमें बेड, मच्छरदानी, पंखा, कंबल एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आश्रय गृह में रहने वाले लोगों को इन सारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी