Jamshedpur Crime News: ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए रांची और जमशेदपुर के सात लोग, गए जेल
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने रांची और जमशेदपुर के सात लोगों को ब्राउन शुगर का सेवन करते हुए 9.57 ग्राम की कुल 93 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
जागरण संवाददाता, सरायकेला। सरायकेला- खरसावां जिले में ब्राउन शुगर का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र से ब्राउन शुगर के कारोबारी दबोचे जा रहे हैं। बावजूद इसके यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक पखवाड़े में दर्जनों ब्राउन शुगर के कारोबारी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं।
पुलिस भी लगातार नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री और सेवन को लेकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने रांची और जमशेदपुर के सात लोगों को ब्राउन शुगर का सेवन करते हुए 9.57 ग्राम के कुल 93 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आदित्यपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी के द्वारा गश्ती करने के क्रम में अलकतरा ड्रम बस्ती स्थित झोपड़ीनुमा घर में छापामारी की गई। जहां सात लोगों- लेक रोड रांची निवासी 27 वर्षीय सन्नी वर्मा, अरगोड़ा बस्ती रांची निवासी 25 वर्षीय विशाल कुमार, अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी रांची निवासी 23 वर्षीय नितेश झा, हिंदपीढ़ी सेकंड स्ट्रीट रांची निवासी 25 वर्षीय शाहिद अख्तर, अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी रांची निवासी 27 वर्षीय अभिषेक सिंह, अरगोड़ा पुराना चौक रांची निवासी 24 वर्षीय सन्नी तिर्की एवं जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी जमशेदपुर निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद ताहिर को ब्राउन शुगर का नशा करते हुए पकडा गया। पकड़ाए उक्त सातों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 9.57 ग्राम वजन की कुल 93 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर के इस कारोबार का कनेक्शन रांची से भी है और जल्द ही इस मामले का भी खुलासा कर दिया जाएगा।
गिरोह के सरगना तक जल्द पहुंचने का दावा
एसपी ने बताया कि ब्राउन शुगर की गिरफ्त में युवा आ रहे हैं जिससे समाज में विसंगतियां आ रही है। जल्द ही गिरोह के सरगना तक जिला पुलिस पहुंचने में कामयाब होगी। छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद महतो, पुलिस अवर निरीक्षक भीमलाल पासवान, परि पुलिस अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार, परि पुलिस अवर निरीक्षक सुजीत कुमार, परि पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता, परि पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, परि पुलिस अवर निरीक्षक चितरंजन कुमार, परि पुलिस अवर निरीक्षक निशा कुमारी, परि पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार, टाइगर मोबाइल आरक्षी अशोक कुमार यादव, टाइगर मोबाइल आरक्षी बमबम यादव सहित थाने के सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल रहे।