जमशेदपुर में कोराना की दूसरी लहर बेकाबूः टूटे सभी रिकार्ड, 692 मिले नए पॉजिटिव; छह की मौत
Corona Jamshedpur Update. जमशेदपुर शहर में कोरोना का अब तक का सभी रिकार्ड टूट गया है। एक दिन में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। शनिवार को 692 पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक टेल्को कदमा मानगो सोनारी बागबेड़ा व बिष्टुपुर के मरीज हैं।
जमशेदपुर, जासं। झारखंड के जमशेदपुर शहर में कोरोना का अब तक का सभी रिकार्ड टूट गया है। एक दिन में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। शनिवार को कुल चार हजार 567 लोगों की जांच हुई। इनमें 692 पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक टेल्को, कदमा, मानगो, सोनारी, बागबेड़ा व बिष्टुपुर के मरीज हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक कुल 23 हजार 723 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
सोनारी के तीन कोरोना मरीजों की मौत शनिवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में हुई। इनमें दो पुरुष व एक महिला शामिल हैं। मृतक में सोनारी निवासी (55) पुरुष, सोनारी निवासी (76) पुरुष, सोनारी निवासी (75) महिला, बागबेड़ा निवासी (40) पुरुष, एग्रिको निवासी (56) पुरुष व कदमा निवासी (69) महिला शामिल हैं। जिले में अभी तक कुल 430 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
173 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 173 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक 19 हजार 915 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव
छह हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज
पूर्वी सिंहभूम जिले में छह हजार 876 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 958 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक कुल एक लाख 80 हजार 475 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। जबकि 26 हजार 860 लोगों ने दूसरी डोज ली है।