हादसों के कुख्‍यात जमशेदपुर के आरडी टाटा गोलचक्‍कर पर एक और हादसा, दुर्घटना में स्‍कूटी सवार की मौत

Accident on RD Tata Golchakkar Jamshedpur. हादसों के लिए कुख्‍यात जमशेदपुर के आरडी टाटा गोलचक्‍कर पर रविवार को एक और हादसा हुआ। इसमें एक व्‍यक्ति की जान चली गई। मृतक जमशेदपुर के ही नामदा बस्‍ती के रहनेवाले थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:25 PM (IST)
हादसों के कुख्‍यात जमशेदपुर के आरडी टाटा गोलचक्‍कर पर एक और हादसा, दुर्घटना में स्‍कूटी सवार की मौत
जमशेदपुर में बेकाबू रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटना हो रही है।

जमशेदपुर, जासं। हादसों के लिए कुख्‍यात जमशेदपुर के आरडी टाटा गोलचक्‍कर पर एक और हादसा हुआ। इसमें एक व्‍यक्ति की जान चली गई।  गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोलचक्कर के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार 71 वर्षीय जेनापद बरुवा गंभीर रुप से घायल हो गए। तत्काल उन्‍हें गोलमुरी टिनप्लेट अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन का पता कर रही है। 

मृतक गोलमुरी थाना क्षेत्र नामदा बस्ती बी ब्लाक के निवासी थे। जेनापद बरुवा के पुत्र सौरभ बरुवा की शिकायत पर गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस को बताया सोनारी आर्मी कैंप में कपड़े की दुकान मे काम करते थे। हर दिन की तरह रविवार सुबह आठ बजे आर्मी कैंप जाने के लिए घर से निकले थे। जानकारी हुई कि पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। गोलमुरी थाना की पुलिस के अनुसार मृतक को सिर में गंभीर चोट लगी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 

रफ्तार बनी जानलेवा

 गौरतलब है शहर में बेकाबू रफ्तार और लापरवाही से वाहन चालन किए जाने के कारण लगातार दुर्घटना हो रही है और असमय लोगों की मौत हो रही है। कुछ दिन पहले बाइक सवार गोलमुरी केबुल टाउन में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए थे जिससे परसुडीह के मकदमपुर के युवक की मौत हो गई थी।

मानगो में टैंकर के धक्के से बाइक सवार दो लोग 

मानगो थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजकीय मार्ग संख्या 33 बिग बाजार के पास टैंकर के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर बन्ना गुप्ता आइटी सेल के पप्पू सिंह, भवानी सिंह, पिंटू महतो समेत अन्य मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल उमा अस्पताल में दाखिल कराया गया। समय पर इलाज होने के कारण दोनों की जान बच गई। घायलों में बेलाजुड़ी निवासी प्रदीप सिंह और विजय सिंह शामिल हैं। अखिलेश सिंह, बबलू सिह, रमेश, अजय सिंह चौहान ने घायलों की मदद की।

chat bot
आपका साथी