नीलडीह गोलचक्कर के पास ट्रेलर से स्कूटी की टक्कर में इंजीनियर की मौत, पिता घायल Jamshedpur News

प्रकाश मुंबई में इंजीनियर थे! तीन साल पूर्व उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी पल्लवी मुंबई में ही हैं। उसे सूचना दे दी गई है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 02:43 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 09:29 AM (IST)
नीलडीह गोलचक्कर के पास ट्रेलर से स्कूटी की टक्कर में इंजीनियर की मौत, पिता घायल Jamshedpur News
नीलडीह गोलचक्कर के पास ट्रेलर से स्कूटी की टक्कर में इंजीनियर की मौत, पिता घायल Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह गोलचक्कर पर रविवार की देर रात पुरुलिया के गढ़जइपुर स्थित अपने गांव से घूम कर घोड़ा बांदा स्थित अपने घर लौट रहे इंजीनियर प्रकाश स्वर्णकार की स्कूटी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में प्रकाश स्वर्णकार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पिता त्रिलोचन स्वर्णकार जख्मी हो गए हैं। गोलमुरी पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। ट्रेलर शहर के ही रूपेश कुमार अरोरा का है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर भाग गया था।

त्रिलोचन स्वर्णकार घोड़ाबांधा के राधिका टावर रहते हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोलमुरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है। प्रकाश मुंबई में इंजीनियर थे और उनकी पत्नी पल्लवी मुंबई में ही हैं। उसे सूचना दे दी गई है। वह वहां से ट्रेन से जमशेदपुर के लिए चल चुकी हैं। प्रकाश छुट्टी लेकर घर आए थे। उनकी शादी 3 साल पहले हुई थी।  उनके कोई बच्चे नहीं हैं। 

आए दिन इस गोलचक्‍कर पर होती हैं दुर्घटनाएं

नीलडीह गोलचक्‍कर दुर्घटनाओं को लेकर अक्‍सर खबरों में रहता है। आए दिन यहां कोई न कोई हादसा होता रहता है। इसके पूर्व भी इस गोलचक्‍कर पर कई कीमती जानें जा चुकी हैं। वहीं कई वाहन भी क्षतिग्रस्‍त हो चुके हैं। यहां तक कि लोग इसे खूनी गोलचक्‍कर के रूप में बताने लगे हैं। हाल ही में एक और दोपहिया सवार यहां दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था। उसके पुर्व भी एक दोपहिया सवार एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

chat bot
आपका साथी