2022-23 के लिए योजना चयन प्रक्रिया दो से तीन अक्टूबर तक

प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लानिग के तहत प्रखंड क्षेत्र के प्रति पंचायत दो वार्ड सदस्य एवं मनरेगा मेटों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षक के रूप में प्रेम कुमार गिरी सपना सीट सोनी हेंब्रम थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:00 AM (IST)
2022-23 के लिए योजना चयन प्रक्रिया दो से तीन अक्टूबर तक
2022-23 के लिए योजना चयन प्रक्रिया दो से तीन अक्टूबर तक

संसू, धालभूमगढ़ : प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लानिग के तहत प्रखंड क्षेत्र के प्रति पंचायत दो वार्ड सदस्य एवं मनरेगा मेटों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षक के रूप में प्रेम कुमार गिरी, सपना सीट, सोनी हेंब्रम थे। शिविर में 2022-23 के योजना के चयन करने हेतु विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। सोनी हेंब्रम एवं प्रेम कुमार गिरी ने बताया कि सभी गांव में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए योजनाओं का चयन करना है। यह चयन प्रक्रिया दो अक्टूबर से तीन जनवरी 2022 तक चलेगा। बताया गया कि विशेष ग्राम सभा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। योजनाओं में मनरेगा, जेएसपीएल, एसबीएमजी से संबंधित योजनाओं को लेना है। दो हिस्सों में योजनाओं को लेना है एक टाइट व एक अनटाइट। टाइट में पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं का चयन गांव में जाकर करना है। अनटाइट में पीसीसी, आरसीसी, चारदीवारी आदि योजनाएं हैं। साथ मनरेगा की योजनाएं भी शामिल है। इन सभी विषयों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। सीएमजेकेएम इंटर कालेज का स्थापना दिवस : चंद्र मोहन यामिनीकांत (सीएमजेकेएम) इंटर कालेज में शनिवार को 16वां स्थापना दिवस कालेज परिसर मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम का आरंभ इंटर कालेज के संस्थापक दिवंगत डा. यामिनीकांत महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने संकल्प लेते हुए संस्थापक डा. जामिनी कांत महतो के अधूरे सपनों को साकार करने की बात दोहराते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में इंटर हाई स्कूल की प्राचार्या प्रो. जितिका महतो एवं डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डा. कल्याणी कबीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। डा. कल्याणी कबीर ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पित होना चाहिए, ताकि इंटर कालेज एक आदर्श शिक्षा संस्थान तैयार हो सके। समारोह को प्रो. जितिका, शिक्षक शक्ति पदो घोष, संजू राय ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन प्रो. सुशांति कुमारी ने किया। समारोह में श्याम सुंदर मंडल, प्रो सुशीला हांसदा , अनिल कर्मकर आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था के वर्तमान सचिव नारायण प्रसाद महतो ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

chat bot
आपका साथी