मेहंदी रचे हाथों में खनकती रहीं चूड़ियां, छात्राओं संग शिक्षिकाएं भी झूमीं

सावन महोत्सव में मेहंदी रचे हाथों में चूडि़यां खनकती रही। छात्राओं के संग शिक्षिकाओं ने भी जमकर नृत्य किया। आयोजन जमशेदपुर के वीमेंस कॉलेज में हुआ।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 08 Aug 2019 02:06 PM (IST) Updated:Thu, 08 Aug 2019 02:07 PM (IST)
मेहंदी रचे हाथों में खनकती रहीं चूड़ियां, छात्राओं संग शिक्षिकाएं भी झूमीं
मेहंदी रचे हाथों में खनकती रहीं चूड़ियां, छात्राओं संग शिक्षिकाएं भी झूमीं

जमशेदपुर, जासं।  ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड विभाग में सावन महोत्सव मनाया गया। इसमें छात्राओं ने पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसका संचालन बीएड विभाग केद्वितीय सत्र की छात्राओं ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. डीके धंजल उपस्थित थी। कार्यक्रम की शुरुआत शिव शक्ति वंदना से हुई।

इसके बाद सामूहिक गीत, नृत्य आयोजित किया गया। जिसमें सावन की गीतों की धुन पर छात्राएं जमकर झूमीं। छात्राओं ने शिक्षिकाओं को मेहंदी भी लगायी। साथ ही खुद के द्वारा तैयार खाने-पीने के स्टाल लगाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनी, अंजनी, अलका, मोनिका, नताशा, आरती, दीपा पाल, ज्योति, जागृति, प्रियंका आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राजस्थान युवक मंडल ने मनाया सिंधारा उत्सव

राजस्थान युवक मंडल (महिला विभाग) की ओर से सिंधारा उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। महिला विभाग की सचिव सुशीला खीरवाल ने बताया कि आयोजन के दौरान मंडल भवन में ऐसा नजारा था मानो पूरा राजस्थान उतर आया हो। इस दौरान नृत्य के साथ विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम्स, सेल्फी व अल्पाहार की व्यवस्था थी। रिमझिम बारिश व फुहार के बीच आया सावन मनभावन.. गीत पर नृत्य प्रस्तुति ने खासा प्रभावित किया।

इन्होंने छोड़ी अलग छाप

इसमें बीना खीरवाल, प्रभा पाडिया, सुशील खीरवाल, श्वेता रिंगसिया व कविता मोदी ने अपनी प्रस्तुतियों से अलग छाप छोड़ी। मेरी चूड़ियां खनक रे. गीत पर इंदू काबरा, प्रीति काबरा, नेहा काबरा, सरस्वती अग्रवाल ने सबको झुमाया। इसके अलावा विनीता नरेडी, कंचन खीरवाल, अंकिता, लोधा, रीतू गढ़वाल, कमलेश अग्रवाल ने भी अपनी कला प्रतिभा से मन मोह लिया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी