Satuan Parv: जमशेदपुर के गोलमुरी में भोजपुरिया समाज ने मनाया सतुआन पर्व

Satuan Parv भोजपुरिया समाज ने लोक संस्कृति का पर्व सतुआन मनाया। हर वर्ष की भांति इस साल भी भोजपुरी समाज अपनी संस्कृति परंपरा का पर्व सतुआन बेहद सादगी के साथ भोजपुरी भवन गोलमुरी में मनाया। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:26 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:26 PM (IST)
Satuan Parv: जमशेदपुर के गोलमुरी में भोजपुरिया समाज ने मनाया सतुआन पर्व
भी ने आजीवन अपनी संस्कृति की रक्षा करने के लिए संकल्प लिया।

जमशेदपुर, जासं। भोजपुरिया समाज ने लोक संस्कृति का पर्व सतुआन मनाया। हर वर्ष की भांति इस साल भी भोजपुरी समाज अपनी संस्कृति, परंपरा का पर्व 'सतुआन' बेहद सादगी के साथ भोजपुरी भवन गोलमुरी में मनाया। चना, मकई, जौ का सत्तु, आम, धनियापत्ती व पुदिना की चटनी, चार,प्याज, मिर्चा एवं गुड़ इत्यादि खाकर अपने पूर्वजों के ऐतिहासिक धरोहर की मर्यादा को कायम रखने का प्रयास किया गया।

बताया गया कि आज के ही दिन हमारी संस्कृति से नया साल शुरू होता है और आज से नया आम टिकोडा की चटनी खाने की परंपरा है जिसे 'नेवानी' भी कहते हैं। आज के दिन भोजपुरी भाषा-भाषी पूरे परिवार के साथ सत्तू खाते हैं। आज के इस सतुआन पर्व में सभी ने आजीवन अपनी संस्कृति की रक्षा करने के लिए संकल्प लिया। सतुआन में मुख्यरूप से वरीय साहित्यकार अरबिंद विद्रोही, सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया, मुस्कान के अध्यक्ष शशिभूषण मिश्रा, कौलेश्वर पांडेय,यमुना तिवारी 'हर्षित' अजय प्रजापति, हरिहर सिंह चौहान, रमेश हंसमुख, वरुण प्रभात, राजकुमार सिंह, राजेश पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, बिजेन्द्र कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, विजय किशोर चौबे, जगदीश मिश्रा, संजय पाठक सनेही, एसएसपी श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र, पप्पू कुमार, बंटी सिंह, राजेश सिंह, रोहित कुमार इत्यादि शामिल हुए। सभी ने एक साथ सत्तु को पानी में भिंगों कर सभी को एक में मिलाकर कर खाया तथा अपने पूर्वजों के इस एतिहासिक दिन को याद किया। प्रदीप सिंह ने कहा कि पूर्वजों के इस बनाए हुए परंपरा को हमें बरकरार रखना है।

chat bot
आपका साथी