हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बने सतीश सिंह, ये रही पूरी कमेटी Jamshedpur News

Hindu Yuva Vahini. हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम मनोहर नाथ सहदेव ने कहा कि वाहिनी के पदाधिकारी-सदस्य मुख्य रूप से लव जिहाद धर्मांतरण व धार्मिक संस्कृति की क्षति को रोकने के लिए काम करेंगे। प्रशासन इन सब गतिविधियों को रोकने में नाकाम साबित हुई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 09:45 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 09:45 AM (IST)
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बने सतीश सिंह, ये रही पूरी कमेटी Jamshedpur News
हिंदू युवा वाहिनी की जमशेदपुर इकाई की टीम। जागरण

जमशेदपुर, जासं। Hindu Yuva Vahini  हिंदू युवा वाहिनी की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया गया है। इसकी घोषणा झारखंड प्रदेश प्रभारी संतोष झा ने सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में की। इसमें नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। 

 जिलाध्यक्ष सतीश सिंह के अलावा जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह (मानगो, 15 नंबर) व विपिन तिवारी (बागबेड़ा), जिला मंत्री विशाल सिंह (साकची), जिला मीडिया प्रभारी विकास सिंह, मानगो मंडल प्रमुख सुधीर सिंह, मानगो मंडल उपाध्यक्ष अमर कुमार, उलीडीह मंडल प्रमुख सानु सरकार, सिदगोड़ा मंडल प्रमुख राजा चौधरी, सोनारी मंडल प्रमुख गौरव भट्टाचार्य, परसुडीह मंडल प्रमुख दीपांकर चटर्जी व बर्मामाइंस मंडल प्रमुख अमित गौतम बनाए गए हैं।

इनकी रही उपस्थिति

निर्मल गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष राम मनोहर नाथ सहदेव, प्रदेश महामंत्री प्रवीण शर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, रांची से प्रदेश महामंत्री अधिराज नारायण सिंह, प्रदेश मंत्री अभिषेक चौबे, प्रदेश मंत्री मिथलेश कुमार, अजय कुमार सिंह, सौरभ शर्मा, अभिषेक उपाध्याय, रोहित सहदेव, मनोज पाठक व रोहनदेव पाठक उपस्थित थे।

लव जिहाद के खिलाफ करेगी काम

हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम मनोहर नाथ सहदेव ने कहा कि वाहिनी के पदाधिकारी-सदस्य मुख्य रूप से लव जिहाद, धर्मांतरण व धार्मिक संस्कृति की क्षति को रोकने के लिए काम करेंगे। प्रशासन इन सब गतिविधियों को रोकने में नाकाम साबित हुई है। नेताओं ने कहा कि झारखंड में हाल के दिनों में ये सब गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। विभिन्न माध्यमों से हिंदूवादी नेता इन मुद्​दों को उठा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसे में यह आवश्यक हो गया है कि हिंदूवादी संगठन मजबूती से काम करें। 

chat bot
आपका साथी