सतीश बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष , मिथिलेश कार्यकारी अध्यक्ष Jamshedpur News

परसुडीह निवासी सतीश कुमार श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का पूर्वी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष बारीडीह निवासी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव को कार्यकारी अध्यक्ष व मानगो निवासी प्रीति सिन्हा को महासभा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनोनीत किया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 04:26 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 04:26 PM (IST)
सतीश बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष , मिथिलेश कार्यकारी अध्यक्ष Jamshedpur News
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर की नई टीम। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का  विस्तार जमशेदपुर में किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र नाथ श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश में संगठन का प्रचार-प्रसार व विस्तारीकरण राष्ट्रीय स्तर पर जोरशोर से चल रहा है।

इसी क्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आरपी शरण ने जमशेदपुर में नई कमेटी गठन कर उसे गति देने का काम किया है। परसुडीह निवासी सतीश कुमार श्रीवास्तव को पूर्वी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष , बारीडीह निवासी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव को कार्यकारी अध्यक्ष व मानगो निवासी प्रीति सिन्हा को महासभा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही इन तीनों कों निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से संगठन का विस्तार करते हुए समाज हित में काम करना शुरू करें। 

समाज को गोलबंद करने की सलाह

नेताजी सुभाषचंद्र जयंती के मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने साकची स्थित स्टील सिटी हाउस में अपनी नई कमेटी बनाकर उसकी विधिवत घोषणा की गई। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, मिथिलेश श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ट के राष्टीय सचिव कुमार आर्यन व प्रीति सिन्हा भी मौजूद थी। अनिल वर्मा ने नेताजी की जीवनी से सीख लेने की बात करते हुए कायस्थ समाज को गोलबंद रहने की सलाह दी।

नई कमेटी एक नजर में

संरक्षक: अनिल वर्मा, अनिल सिन्हा, प्रभात रंजन, अरविंद श्रीवास्तव, शिवेश वर्मा।

अध्यक्ष: सतीश श्रीवास्तव, प्रीति सिन्हा (महिला प्रकोष्ठ)

कार्यकारी अध्यक्ष: मिथिलेश श्रीवास्तव

उपाध्यक्ष: संदीप सिन्हा, मनोरंजन सिन्हा, गोपाल प्रसाद

महासचिव: शशि प्रकाश मेहता

सचिव: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

कोषाध्यक्ष: अचल श्रीवास्तव

सह-कोषाध्यक्ष: राजन सहाय

सम्मानित हुए पत्रकार निखिल व विकाश

नेताजी जयंती के मौके पर महासभा की कमेटी की घोषणा के बाद अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण भाव व समाज हित में पूरी निष्ठा से काम करने वाले दो युवा पत्रकार निखिल सिन्हा व विकाश श्रीवास्तव को भगवान चित्रगुप्त का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। 

chat bot
आपका साथी