Jamshedpur Politics : सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा का विस्तार, जमशेदपुर महानगर कमेटी का गठन

Bharatiya Janata Morcha expansion. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा का लगातार विस्तार हो रहा है। इसके तहत जमशेदपुर महानगर कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें तीन उपाध्यक्ष व दो महामंत्री बनाए गए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:44 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:44 AM (IST)
Jamshedpur Politics : सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा का विस्तार, जमशेदपुर महानगर कमेटी का गठन
भारतीय जनता मोर्चा के संस्‍थापक विधायक सरयू राय। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा का लगातार विस्तार हो रहा है। इसके तहत जमशेदपुर महानगर कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें तीन उपाध्यक्ष व दो महामंत्री बनाए गए हैं। 

जिलाध्यक्ष सुबाेध श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित कार्यसमिति में उपाध्यक्ष वंदना नामता, भास्कर मुखी व प्रभुराम मुंडा, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू व विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रेस प्रभारी आकाश शाह, सोशल मीडिया प्रभारी अनिर्बन सरकार, कार्यालय प्रभारी प्रेमकरण पांडेय, सहकार्यालय प्रभारी त्रिलोचन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी व किसान मोर्चा अध्यक्ष सोमेन भकत बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द जमशेदपुर पश्चिमी के साथ अन्य विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।  

विधानसभा संयोजक रहे यथावत

भारतीय जनता मोर्चा के विधानसभा संयोजक में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जमशेदपुर पूर्वी के संयोजक अजय सिन्हा व जमशेदपुर पश्चिमी के संयोजक मुकुल मिश्रा हैं। 

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष : महेश तिवारी (टेल्को), एम चंद्रशेखर राव (बिरसानगर), नागेंद्र सिंह (बर्मामाइंस), विनोद राय (लक्ष्मीनगर), कैलाश झा (गोलमुरी), वरुण सिंह (साकची) व विजय नारायण सिंह (बारीडीह)।

पोटका विधानसभा के मंडल अध्यक्ष : रवि पोद्​दार (बागबेड़ा), सुमित सिंह (घाघीडीह), लखनचंद्र सोरेन (पोटका), देवदत्त भकत (कोवाली), रंजीत दास (आसनबनी) व महेश यादव (सुंदरनगर)।

जुगसलाई विधानसभा के मंडल अध्यक्ष : मनोज यादव (परसुडीह), सागर महतो (कमलपुर), विद्युत महतो (बोड़ाम), मिहिर महतो (पटमदा) व अशोक बिसोई (एमजीएम)।

chat bot
आपका साथी