Jamshedpur, Jharkhand Politics: रघुवर ने जलाए 2100 दीपक, तो सरयू आज जलाएंगे 3025 दीये, सूर्य मंदिर में समर्थक दिखाएंगे दम

सिदगोड़ा का सूर्य मंदिर एक बार फिर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का गवाह बनेगा। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपावली की पूर्व संध्या पर 2100 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया था जबकि गुरुवार को विधायक सरयू राय अपने समर्थकों के साथ 3025 दीये जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 09:35 AM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 09:35 AM (IST)
Jamshedpur, Jharkhand Politics: रघुवर ने जलाए 2100 दीपक, तो सरयू आज जलाएंगे 3025 दीये, सूर्य मंदिर में समर्थक दिखाएंगे दम
समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री व विधायक सरयू राय।

जमशेदपुर, जासं। सिदगोड़ा का सूर्य मंदिर एक बार फिर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का गवाह बनेगा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार को 2100 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया था, जबकि गुरुवार को विधायक सरयू राय अपने समर्थकों के साथ 3025 दीये जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे।

इसकी घोषणा बुधवार देर शाम सूर्य मंदिर कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष संजीव आचार्य ने की। संजीव ने बताया कि गुरुवार को शहरवासियों के साथ सिदगोड़ा की जनता भी हमारी दिवाली के उल्लास में शामिल होगी। विधायक बुधवार को सूर्य मंदिर पहुंचे, तो मंदिर कमेटी के संरक्षक व संस्थापक अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने मंदिर परिसर स्थित सरोवर के छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी से सरोवर की सफाई कराने को कहा।

तालाब में जम गए काई-बालू, कूड़ा-कचरा भी दिखा

संजीव आचार्य ने बताया कि विधायक के साथ हम सभी लोगों ने देखा कि छठ घाट में काई जमा हुआ है। कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक के बोतल भी बिखरे पड़े हैं। सरोवर में इतनी गंदगी है कि छठ नहीं मनाया जा सकता है। 3025 दिया जलाकर जमशेदपुर वासियों के साथ साथ पूरे देशवासियों की सुख, शांति, मंगल एवं समृद्धि की कामना के लिए दीपक प्रज्वलित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक व सूर्य मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक सरयू राय भी उपस्थित रहेंगे। सूर्य मंदिर कमेटी के संरक्षक अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रदेश के पदाधिकारी, जमशेदपुर महानगर के सभी पदाधिकारी, सहित सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सभी विधायक प्रतिनिधि, महिला समिति एवं युवा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

छठ घाट निरीक्षण में रहे मौजूद

छठ घाट के निरीक्षण के दौरान सूर्य मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सरयू गोसाई, अधिवक्ता मनीष कुमार, धनंजय सिंह, हरेराम सिंह, भाजमो के महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, मनोज सिंह उज्जैन, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, कुलविंदर सिंह पन्नू, युवा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, असीम पाठक, विधायक प्रतिनिधि मिष्टु सोना, धर्मेंद्र प्रसाद, विनोद राय, विकास गुप्ता, नगेंद्र सिंह, विनोद सिंह, वंदना नामता, पुतुल सिंह, भाजमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सिंह, सीमा दास, मिठू सरकार, विजयलक्ष्मी, आलोक रंजन, भागवत मुखर्जी, गौतम धर, उमेश यादव, दिनेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, ईश्वर दयाल तिवारी, जेपी एक्का, आईडी तिवारी, संजय सिंह, ऋषभ सिंह, रवि कुमार, रूपा कुमार, गोल्डन पांडे, रूचित जायसवाल, सुमित कुमार, बलकार सिंह, विक्की यादव, अविनाश सिंह, कन्हैया पांडेय, आनंद ठाकुर सहित सूर्य मंदिर कमेटी के कई पदाधिकारी सहित भारतीय जनतंत्र मोर्चा के सभी मंडल के अध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महिला समिति के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी