स्वाधीनता संग्राम के अग्रणी नेताओं में रहे सरदार पटेल : सुनील
राष्ट्र की एकता अखंडता व सुरक्षा की भावना को लेकर शनिवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आइआरबी-2 के अधिकारियों व जवानों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी आइआरबी मुख्यालय से मुसाबनी थाना पोस्ट आफिस मैदान होकर पुन आइआरबी कैंप पहुंच कर समाप्त हुई..
संसू, मुसाबनी : राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा की भावना को लेकर शनिवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आइआरबी-2 के अधिकारियों व जवानों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी आइआरबी मुख्यालय से मुसाबनी थाना पोस्ट आफिस मैदान होकर पुन: आइआरबी कैंप पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान अधिकारियों व जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली। कैंप में कार्यक्रम आयोजित कर सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल देश के स्वाधीनता संग्राम के अग्रणी नेताओं में रहे। आजादी के बाद कई रियासतों को भारतीय गणतंत्र में शामिल कराने में उनका महत्व योगदान रहा। इस कारण उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी गई और उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार, अनिल कुमार सिंह, अवधेश शर्मा, नंदकेश्वर राय, बालेश्वर पोद्दार, मुकुंद कुमार नायक, मो तसलीम, कुलदीप चौधरी, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शक्तिमय मंडल, मंत्री चंदन कुमार झा, संयुक्त मंत्री जयंत प्रधान, संजय कुमार सिंह समेत महिला पुलिस व जवान उपस्थित थे।