Saraikela Suicide: पत्नी की मौत के तीन माह बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, नीम के पेड़ से लटका मिला

तीन माह पहले पत्नी की मौत हो गइ थी। तब से युवक काफी सदमे में था। उसकी लाश नीम के पेड से लटकती मिली। परिजन कुछ बता पाने में असमर्थ हैं। पुलिस उसके संपर्क के लोगों से पूछताछ कर जानने की कोशिश कर रही है कि उसने एेसा क्यों किय।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:13 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:13 AM (IST)
Saraikela Suicide: पत्नी की मौत के तीन माह बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, नीम के पेड़ से लटका मिला
युवक की लाश पेड से लटके होने की सूचना पर जुटे आसपास के लोग। जागरण

सरायकेला, जासं। कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना इलाके के कुदरसाईं के पास श्मशान काली मंदिर से कुछ दूरी पर एक नीम के पेड़ से लटककर एक चुवक ने आत्महत्या कर ली। सुबह पेड़ पर युवक का शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि श्मशान काली मंदिर के पीछे नाम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला है। युवक के शव को लटका देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की पहचान बड़ा काकड़ा निवासी संतोष मुखी के रूप में हुई है। मृतक किराया के मकान में सरायकेला में रहता था। वह टेंपो चलाने का काम करता था। लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी का भी तीन महीने पहले देहांत हो गया था। तब से वह काफी परेशान रहता था। अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। पुलिस आत्महत्या की छानबीन कर रही है।

परिजनों को दी गइ है जानकारी

घटना के बाद स्थानीय लोगों का हुजूम शव को देखने पहुंच रहा है। सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि आत्महत्या की सूचना परिजनों को दे दी गइ है। उन्होंने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। परिजनों से पूछताछ की जाएगी। परिजन ही बेहतर तरीके से बता पाएंगे कि उसने क्या कुछ बताया था। उसकी मनोदशा हाल के दिनों में कैसी चल रही थी।

chat bot
आपका साथी