संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति ने किया भगवान बिरसा को याद

भगवान बिरसा मुंड़ा की जयंती संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति के बैनर तहत धूमधाम से सोपोड़ेरा मैदान में मनाई गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 02:46 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 02:46 PM (IST)
संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति ने किया भगवान बिरसा को याद
संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति ने किया भगवान बिरसा को याद

जमशेदपुर, जेएनएन। राज्य स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंड़ा की जयंती संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति के बैनर तहत धूमधाम से सोपोड़ेरा मैदान में मनाया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 

मौके पर समति के संयोजक श्री राम सिंह मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा  के आदर्श मूल्यों को अपनाकर जनमानस का विकास संभव है और सच्ची श्रद्धांजलि तभी संभव है जब उनके बताए मार्गों का अनुसरण करें। कार्यक्रम में बीस सूत्री प्रखंड़ अध्यक्ष राम सिंह मुंड़ा, पूर्व मुखिया प्रभुराम मुंड़ा, प्रकाश सांड़िल, परमानंद सिंह, अमरनाथ चौबे, इंद्र कुमार, तुलसी महतो, सुबल चंद्र महतो, आलोक भास्कर, जयप्रकाश सिंह, उमेश पुराण, रामाकांत करुआ, रुद्रो मुंडा, बबलू करुआ, दिलीप सिंह, नवीन महतो, सुमित शर्मा, राजेश सिंह, प्रभाकांत करुआ, इंदर, लखविंदर सिंह, प्रदीप शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

युवा कांग्रेस ने भी किया नमन

युवा कांग्रेस ने ह्रयूम पाइप गोलचक्कर भुईयाडीह में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश सचिव राकेश साहू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी