सेमीफाइनल जीता टाटा वर्कर्स यूनियन का विपक्ष, अब फाइनल पर नजर; आरओ पद पर संतोष ने मारी बाजी

Tata Wokers Uion Election. टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर है। विपक्षी खेमे के संतोष कुमार सिंह निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। संतोष कुमार सिंह 17 वोट से विजयी हुए हैं। चुनाव संचालन समिति में सत्ता पक्ष और विपक्ष से तीन - तीन उम्मीदवार विजय हुए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 03:07 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 05:33 PM (IST)
सेमीफाइनल जीता टाटा वर्कर्स यूनियन का विपक्ष, अब फाइनल पर नजर; आरओ पद पर संतोष ने मारी बाजी
चुनाव परिणाम के बाद खुश‍ियां मनाता टाटा वर्कर्स यूनियन का विपक्षी खेमा।

जमशेदपुर, जासं।  टाटा वर्कर्स यूनियन में बुधवार को हुए निर्वाचन पदाधिकारी (आरओ) के चुनाव में विपक्ष के संतोष कुमार सिंह (117 मत) ने सत्ता पक्ष के प्रवीण कुमार (86 मत) को 31 मतों के भारी अंतर से हरा दिया। वहीं, चुनाव संचालन समिति के छह पदों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के तीन-तीन उम्मीदवार विजयी हुए हैं। 

टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव से पहले निर्वाचन पदाधिकारी का चुनाव को मुख्य चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा था। जिस पर विपक्ष ने बाजी मार ली है। अब इस टीम की नजर इसी अंतर से मुख्य चुनाव को भी जीतने की है। बुधवार को टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित स्टीलेनियम सभागार में 214 में से 203 (दो अनुपस्थित जबकि नौ पद रिक्त) ने निर्वाचन पदाधिकारी व चुनाव संचालन समिति के लिए मतदान किया। इसमें विपक्ष के संतोष कुमार सिंह ने 31 मतों के भारी अंतर से सत्ता पक्ष के प्रवीण कुमार को हरा दिया। सत्ता पक्ष की इस हार को कई मायनों से गणना की जा रही है क्योंकि सत्ता पक्ष में अध्यक्ष आर रवि प्रसाद सहित कुल नौ ऑफिस बियरर है। इसके बावजूद सत्ता पक्ष का उम्मीदवार आरओ पद पर हार गया।

विपक्ष ने मनाया जीत का जश्‍न

इस जीत के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में जीत का जश्न मनाया गया। जमकर आतिशबाजी के साथ सभी में लड्डू बांटे गए। साथ ही टुन्नू व सतीश जिंदाबाद के नारे लगाए। जीत के बाद विपक्ष से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजीव उर्फ टुन्नू चौधरी ने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि पूरी टीम की जीत है। इस जीत के लिए संजीव चौधरी, महामंत्री सतीश सिंह व उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी है और सभी को इस आंकड़े को मुख्य चुनाव में भी हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाने का आग्रह किया है। 

जाने किसे मिले कितने मत निर्वाचन पदाधिकारी उम्मीदवार  संतोष कुमार सिंह : विजयी : 117 मत प्रवीण कुमार : हारे : 86 मत

चुनाव संचालन समिति

सत्ता पक्ष से : पीके सिंह 101 मत, एके सिंह मुखिया 98 मत व नेहा कुमारी 97 मत विपक्ष से : आशी कुमारी 108 मत, अजीत कुमार लकडा 102 मत व नीतीन झा 96 मत

हारने वाले उम्मीदवार सत्ता पक्ष से : एके लकडा 87, एसके दुबे 87 मत, एसडी तिवारी 85 मत। विपक्ष से : एके राजू 95 मत, पीएन सिंह 92 मत व महेश कुमार 91 मत।

chat bot
आपका साथी