DA: 20484 रुपये बढेगा केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन, दीपावली के समय आएगी खुशखबरी

central Government DA केंद्रीय कर्मचारियों का अब इंतजार खत्म हो गया है। आखिरकार उनके महंगाई भत्ते में एक बार फिर उछाल आने वाला है। इससे एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका तोहफा मिलेगा। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:40 PM (IST)
DA: 20484 रुपये बढेगा केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन, दीपावली के समय आएगी खुशखबरी
कर्मचारियों और पेंशनरों को अलग-अलग डीए मिल रहा है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : केंद्रीय कर्मचारियों का अब इंतजार खत्म हो गया है। आखिरकार उनके महंगाई भत्ते में एक बार फिर उछाल आने वाला है। इससे एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका तोहफा मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में अब तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता और बढ़ेगा। यह कंफर्म हो चुका है।

लेबर ब्यूरो के जुलाई 2021 के आंकड़े आ चुके हैं। इसमें 1.1 वप्वाइंट की बढोत्तरी हुई है। आंकड़ों को 317 बाजारों से रिटेल प्राइस से कैलकुलेट करने के बाद जारी किया गया है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स में जुलाई 2021 में 1.1 प्वाइंट बढ़ा है। अब यह बढ़कर 122.8 पर पहुंच गया है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में कर्मचारियों की डीए में अच्छी बढ़ोत्तरी होगी।

दीपावली के आसपास मिल सकता है फायदा

वर्तमान समय के लिहाज से एआईसीपीआई में 1.1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को अच्छा माना जा रहा है। जून में भी एआईसीपीआई इंडेक्स 1.1 प्वाइंट बढ़ा था। जून में इंडेक्स 121.7 पर था, जो जुलाई में आंकड़ों से 122.8 पर पहुंच गया है। जून-जुलाई 2021 में एआईसीपीआई आंकड़ों से साफ है कि आने वाले दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों को डीए हाइक मिलेगा। फिलहाल डीए का भुगतान 28 प्रतिशत की दर से हो रहा है। यह बढ़कर 31 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। इसका फायदा केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावनी के आसपास मिलेगा। सरकार इसका ऐलान अक्टूबर माह के अंत तक कर सकती है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी जानिए

केंद्रीय कर्मचारियों के लेबल -1 की सैलरी रेंज न्यूनतम 18 हजार रुपये पर कैलकुलेशन

- कर्मचारियों की बेसिक सैलरी - 18000 रुपये

- नया महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत - 5580 रुपये

- अब तक महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत - 5040 रुपये प्रति महीेने

- कितना बढ़ा महंगाई भत्ता - 5580-5040 = 540 रुपये प्रति महीेने

- सालाना सैलरी में इजाफा - 540 गुणा 12 = 6480 रुपये

- 31 प्रतिशत महंगाई भत्ते पर लेवल - 1 की अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 पर कैलकुलेशन

- नया महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत - 17639 रुपये प्रति महीने

- अब तक महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत - 15932 रुपये

- कितना बढ़ा महंगाई भत्ता - 17639-15932 = 1707 रुपये प्रति महीेने

- सालाना सैलरी में इजाफा - 1707 गुणा 12 = 20484 रुपये रुपये

नोट - यह अनुमान के आधार पर सैलरी है। इसमें एचआरए जैसे अलाउंस जुड़ने के बाद ही फाइनल सैलरी बन पाएग।

छह महीने में रिवाइज होता है डीए

जून 2021 के लिए डीए में तीन प्रतिशत का उछाल आने की उम्मीद है। इसके बाद डीए बढ़कर 31 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। डीए के पेमेंट 28 प्रतिशत के हिसाब से हो रहा है। केंद्र सरकार इसे हर छह महीने में रिवाइज करती है। इसका कैलकुलेशन बेसिक पे को आधार मानकर प्रतिशत में होता है। वर्तमान समय में कर्मचारियों और पेंशनरों को अलग-अलग डीए मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी