दिल्ली के चांदनी चौक की तर्ज पर बनेगा जमशेदपुर का साकची बाजार, विधायक सरयू राय ने सुबह-सुबह साकची के खाली बाजार का किया भ्रमण

Jamshedpur News जमशेदपुर की हृदयस्थल साकची बाजार को माँडल बाजार के रूप में विकसित करने के लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अभियान प्रारंभ कर दिया है। टाटा स्टील का लीज एग्रीमेंट वर्ष 2012 में समाप्त हो चुका है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:51 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:51 PM (IST)
दिल्ली के चांदनी चौक की तर्ज पर बनेगा जमशेदपुर का साकची बाजार, विधायक सरयू राय ने सुबह-सुबह साकची के खाली बाजार का किया भ्रमण
सरयू राय ने शनिवार को सुबह-सुबह साकची बाजार का भ्रमण किया।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सुबह-सुबह साकची बाजार का भ्रमण किया। इस मौके पर सरयू ने कहा कि साकची बाजार को दिल्ली के चांदनी चौक के तर्ज पर विकसित करूंगा।  जमशेदपुर की हृदयस्थल साकची बाजार को माँडल बाजार के रूप में विकसित करने के लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अभियान प्रारंभ कर दिया है। टाटा स्टील का लीज एग्रीमेंट वर्ष 2012 में समाप्त हो चुका है। इसके स्वामित्व से अब साकची सैरात की जमीन सरकार को सौंप दी जाने वाली है। सरकार की ओर से जेएनएसी प्रशासन को जमीन मिलते ही यहां व्यवस्थित तरीके से बाजार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

दुकान टूटने की खबर से डर गए थे दुकानदार

बाजार को तोड़कर बहुमंजिला बनाने की खबरों से व्यवसायियों और कारोबारियों के बीच काफी आक्रोश है। विधायक सरयू राय के विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामले) आकाश शाह ने पूर्व में ही बाजार की संरचना में बदलाव करने से पूर्व दुकानदारों एवं व्यापारिक संगठनों से परामर्श और उनका पक्ष जानने की मांग की थी। व्यवसायियों की इस दुविधा को दूर करने और उनके हितों की रक्षा के लिए स्थानीय विधायक सरयू राय ने दुकानदारों संग बैठक कर वस्तुस्थिति को जाना। उनके साथ शनिवार सुबह जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारियों, भाजमो जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं बाजार के व्यवसायियों एवं बुद्धिजीवियों संग बाजार का निरीक्षण किया। सरयू राय ने बताया कि बाजार को दिल्ली के चांदनी चौक की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। मगर पहले वहां का निरीक्षण किया जाएगा, क्योंकि दिल्ली और जमशेदपुर की तुलना संभव नहीं है।

किसी को नुकसान नहीं होगा

बाजार भ्रमण के दौरान सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर के साकची बाजार में हर वर्ग के दुकानदार और ग्राहक आते हैं। उसी हिसाब से बाजार विकसित करने की योजना है। किसी को नुकसान नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा जिला प्रशासन से हैंडओवर मिलते ही अक्षेस प्रशासन बाजार को मॉडल बाजार के रूप में विकसित करेगा, ताकि बाजार में लगने वाले जाम और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगे। साकची जमशेदपुर का हार्ट है, इसलिए इसे और भी बेहतर तरीके से डेवलप करने की योजना है।

बाजार भ्रमण के दौरान ये रहे मौजूद

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामले) आकाश शाह, साकची रिटेल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू, महासचिव राजू मारवाह, अनिल चौधरी (अप्पू), राहुल चौधरी, व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष विनय खुराना, महासचिव अंकुश जवानपुरिया, पीएन पांडेय, साकची क्षेत्र के प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह जोगी, जिला मंत्री राजेश कुमार झा, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी