रूसा सेल की बैठक में वित्तीय पारदर्शिता पर चर्चा

वीमेंस कॉलेज में गुरुवार को रूसा सेल की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य प्रो डॉ शुक्ला माहांती ने की। जानकारी दी गई कि केंद्र और राज्य द्वारा प्रायोजित योजनाओं में वित्तीय पारदर्शिता तय करने के लिए कुछ आवश्यक बदलाव किए गए है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:30 AM (IST)
रूसा सेल की बैठक में वित्तीय पारदर्शिता पर चर्चा
रूसा सेल की बैठक में वित्तीय पारदर्शिता पर चर्चा

जासं, जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज में गुरुवार को रूसा सेल की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य प्रो डॉ शुक्ला माहांती ने की। जानकारी दी गई कि केंद्र और राज्य द्वारा प्रायोजित योजनाओं में वित्तीय पारदर्शिता तय करने के लिए कुछ आवश्यक बदलाव किए गए है। गत दिनों रूसा के झारखंड राज्य परियोजना निदेशालय द्वारा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उनका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्या के अलावा रूसा की समन्वयक डा. किश्वर आरा व नोडल अधिकारी डा. दीपा शरण, डा. रत्ना मित्रा, डा. राजेंद्र कुमार जायसवाल, डा. अन्नपूर्णा झा मौजूद थे। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में डा. जावेद अहमद, डा. अविनाश कुमार सिंह सहित प्रधान सहायक विश्वंभर यादव आदि शामिल हुए।

कोरोना काल में निबंध का समाज पर प्रभाव को ले हुई चर्चा

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा लिटरेरि सप्ताह का आयोजन चल रहा है। इसके दूसरे दिन कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं संरक्षणकता कॉलेज के प्राचार्य डा. एस.पी महालिक ने शिक्षकों एवं छात्रों को इस आपातकालीन परिस्थिति से अवगत कराते हुए ऐसे कार्यक्रम करने के लिए उत्साह बढ़ाया। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने निबंध कैसे लिखना चाहिए इस पर प्रकाश डाला। सात दिनों के इस कार्यक्रम में गुरुवार का विषय था कोरोना काल मे निबंध का समाज पर प्रभाव। छात्रों ने बड़े उत्साह से इसमें भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर प्रियंका कुमारी ने किया। प्रोफेसर डा. मीनाक्षी, प्रोफेसर प्रियंका कुमारी एवं प्रो. शिवानी गोराई ने भी निबंध के मुख्य बिदुओं पर चर्चा की। मंच का संचालन प्रोफेसर प्रियंका कुमारी ने किया।

chat bot
आपका साथी