फर्जी आरटीओ आफिसर बन ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते आरटीआइ कार्यकर्ता गिरफ्तार

मंगलवार की रात आरटीआइ कार्यकर्ता सह टारगेट फाउंडेशन का चेयरमैन कलन महतो अपने तीन युवा साथियों के साथ चाकुलिया-माटिहाना सड़क पर जामिरडीहा गांव के समीप 12 चक्का ट्रक से फर्जी आरटीओ बनकर ट्रक के चालक से कागजात व अवैध रूप से वसूली करते बड़शोल पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा। बड़शोल पुलिस ने कलन महतो समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:07 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:07 AM (IST)
फर्जी आरटीओ आफिसर बन ट्रक  चालकों से अवैध वसूली करते आरटीआइ कार्यकर्ता गिरफ्तार
फर्जी आरटीओ आफिसर बन ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते आरटीआइ कार्यकर्ता गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बहरागोड़ा : मंगलवार की रात आरटीआइ कार्यकर्ता सह टारगेट फाउंडेशन का चेयरमैन कलन महतो अपने तीन युवा साथियों के साथ चाकुलिया-माटिहाना सड़क पर जामिरडीहा गांव के समीप 12 चक्का ट्रक से फर्जी आरटीओ बनकर ट्रक के चालक से कागजात व अवैध रूप से वसूली करते बड़शोल पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा। बड़शोल पुलिस ने कलन महतो समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। आरटीआइ व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में करता था काम : आरटीआइ कार्यकर्ता कलन महतो अपने गृह क्षेत्र में समाजसेवा के कार्यों में भी लगा रहता था, ताकि उसपर किसी को कोई संदेह न हो। पुलिस के अनुसार, कलन महतो अवैध रूप से वसूली करने का काम लंबे समय से करता आ रहा है। माटीहाना-चाकुलियामार्ग पर मंगलवार की रात 12 चक्का ट्रक नासिक से प्याज लेकर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। चाकुलिया-माटिहाना होते हुए जब ट्रक जामिरडीहा चौक के समीप पहुंचा तो फर्जी आरटीओ बन कलन महतो व उसके तीन साथी (कटसोल गांव के नवीन चौधरी, चंद्रपुर जामिरडीहा गांव के झाड़ेश्वर महतो व जामिरडिहा के खोका कर्मकार स्कार्पियो से पहुंचे और संबंधित ट्रक चालक से अवैध वसूली करते पाए गए। बड़सोल थाना पुलिस भी गुप्त सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कलन महतो व उनके तीन साथियों के पास से अवैध रूप से वसूल किए गए 2350 रूपये नकद भी जब्त किया। इसके अलावा फर्जी आरटीओ आफिसर बनकर कलन महतो जिस स्कॉर्पियो का प्रयोग करता है, उसे भी पुलिस ने जब्त किया है। इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। स्क्रॉपियों कैसे खरीदी गई जांच में जुटी पुलिस : पुलिस को जानकारी मिली है कि कलन अपने स्कॉर्पियो के सामने आरटीओ का बोर्ड लगाकर रात के अंधेरे में मटिहाना-चाकुलिया मार्ग से गुजरने वाले ट्रक चालकों पर धौंस जमाकर अवैध वसूली करता था। पुलिस इन मामलों की छानबीन करने में जुटी हुई है। पुलिस पता लगा रही है कि एक साधारण युवक के पास स्कार्पियो खरीदने के लिए लाखों रुपये कहां से आए। बड़शोल पुलिस को सूचना मिली थी कि पिछले कई दिनों से कुछ युवक चाकुलिया-माटिहाना सड़क पर फर्जी आरटीओ बनकर अवैध वसूली कर रहे हैं। बड़शोल पुलिस ने मंगलवार की रात इस गिरोह के सरगना कलन महतो व अन्य तीन युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

- राजकुमार मेहता, एसडीपीओ, घाटशिला।

chat bot
आपका साथी