Fight Against Corona: कोरोना मरीजों की सेवा में RSS ने झोंकी ताकत, उपलब्ध करा रहा ये सुविधाएं

Fight Against Corona कोरोना के संकट की इस भीषण स्थिति में संपूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा कार्य चल रहे हैं। जमशेदपुर महानगर में भी संघ द्वारा यह सेवा कार्य जमशेदपुर के प्रत्येक नगरों में चलाया जा रहा है। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 11:01 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 11:01 AM (IST)
Fight Against Corona: कोरोना मरीजों की सेवा में RSS ने झोंकी ताकत, उपलब्ध करा रहा ये सुविधाएं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा कार्य को पांच श्रेणी में बांटा है। इसके अलग-अलग प्रमुख और व्यवस्थापक हैं।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना के संकट की इस भीषण स्थिति में संपूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा कार्य चल रहे हैं। जमशेदपुर महानगर में भी संघ द्वारा यह सेवा कार्य जमशेदपुर के प्रत्येक नगरों में चलाया जा रहा है। विभाग प्रचार प्रमुख आलोक पाठक ने बताया कि कोरोना की इस भयावहता को देखते हुए संघ ने सेवा कार्य को पांच श्रेणी में बांटा है। इसके अलग-अलग प्रमुख और व्यवस्थापक हैं।

यह पूरी व्यवस्था विभाग प्रचारक आशुतोष भारती (6206098260) की देखरेख में संपन्न हो रही है। कोरोना पीड़ित ऐसे परिवार, जिनके यहां दवा लाने वाला कोई नहीं है। ऐसे परिवार उपलब्ध फोन नंबर पर फोन करके अपनी दवा मंगा रहे हैं। इस व्यवस्था के लिए संजय सिन्हा के साथ अनेक कार्यकर्ता लगे हैं। आक्सीजन का अभाव व इसकी अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए आक्सीजन बैंक की व्यवस्था की गई है। इसमें मरीज के चिकित्सीय परामर्श की मूल कॉपी लेकर एवं उसकी आवश्यकता को समझते हुए आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जो निश्शुल्क है। इसमें मात्र सिलेंडर की सुरक्षा राशि ली जाती है। सिलेंडर वापसी के समय सुरक्षित राशि वापस कर दी जाती है। अभी तक लगभग 200 से अधिक लोगों को सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है। ऑक्सीजन बैंक की व्यवस्था विभाग के सहसंघचालक इंदर अग्रवाल की देखरेख में चलाया जा रहा है। इसे अरविंद कुमार (9430113628) व रमंत आशीष (8986638892) संचालित कर रहे हैं। यह काफी महत्वपूर्ण और चुनौती भरा कार्य है।

घरों तक पहुंचाया जा रहा खाना

कोविड-19 से संक्रमित वैसे लोग, जो घर में अकेले हैं या पूरा परिवार संक्रमित है। उनके यहां भोजन पहुंचाया जा रहा है। भोजन वितरण जमशेदपुर को चार भागों में बांटकर चलाया जा रहा है। अब तक 350 परिवार से ऊपर मदद की गई है। चारों भागों के लिए प्रमुख नाम और उनका फोन नंबर सोशल मीडिया आदि पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस कार्य में भी हैंड ग्लब्स, फेस शील्ड व सैनिटाइजर के प्रयोग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लगभग 200 स्वयंसेवकों के साथ चंदन कुमार (9999661498), जयगोपाल प्रसाद (9931564392) व विष्णु कुमार सिंह (9199441240) इस कार्य में लगे हैं। प्लाज्मा डोनेशन कोरोना से ठीक हो चुके लोगों से बात कर उनके प्लाज्मा डोनेशन की बात करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि कोरोना पीड़ित को इलाज में लाभ हो सके। इसके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें प्लाज्मा डोनर का डेटाबेस भी तैयार किया जा रहा है। इसके लिए संजय कुमार (9204504977) व अमित सिंह (7979080517) जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

संघ ने की ये अपील

उन्होंने कहा कि संघ ऐसे सभी प्लाज्मा डोनर से आग्रह करता है कि वे अपना प्लाज्मा डोनेट करें। कई लोग या परिवार चिकित्सीय परामर्श से वंचित हैं, क्योंकि अस्पताल व क्लीनिक भरे पड़े हैं। इस चिंता को देखते हुए संघ ने अपने स्वयंसेवक डॉक्टरों की टीम बनाई है, जो समय-समय पर लोगों को चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध करा करा रहे हैं। जैसे कोविड-19 की जांच कहां होती है। अस्पताल के बेड आदि की उपलब्धता क्या है। संक्रमण में सावधानी एवं उसकी चिकित्सकीय परामर्श देते हैं। जो मरीज के चिकित्सीय पेपर को देख कर ही देते हैं। यह व्यवस्था डा. संतोष कुमार (7908038644) की देखरेख में चल रही है। इसमें डा. रामनरेश शर्मा, डा. संजय जौहरी डा. महेंद्र प्रसाद अपनी टीम के साथ लगे हैं। सारी व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसके लिए नियमित ऑनलाइन बैठकें होती है। जिसमें नए सुझाव आदि पर विचार किया जाता है।

chat bot
आपका साथी