मकड़ा पत्थर पहाड़ पर मिला नाबालिग लड़की का सड़ा गला शव

मुसाबनी थाना क्षेत्र के सूरदा अन्ना नगर स्थित कार्तिक मंदिर के पीछे मकड़ा पत्थर पहाड़ से शनिवार की सुबह 830 बजे मुसाबनी थाना की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया। नाबालिग लड़की का सड़ा-गला शव पहाड़ी पर पड़ा हुआ था..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:10 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:10 AM (IST)
मकड़ा पत्थर पहाड़ पर मिला नाबालिग लड़की का सड़ा गला शव
मकड़ा पत्थर पहाड़ पर मिला नाबालिग लड़की का सड़ा गला शव

संसू, मुसाबनी : मुसाबनी थाना क्षेत्र के सूरदा अन्ना नगर स्थित कार्तिक मंदिर के पीछे मकड़ा पत्थर पहाड़ से शनिवार की सुबह 8:30 बजे मुसाबनी थाना की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया। नाबालिग लड़की का सड़ा-गला शव पहाड़ी पर पड़ा हुआ था। कुछ दूरी पर पुलिस ने नाबालिग का हवाई चप्पल भी बरामद किया। शव की पहचान कर ली गई है। नाबालिग की मां ने काकड़ीशोल निवासी विक्की पातर के खिलाफ सात अप्रैल को मुसाबनी थाना में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने मुसाबनी थाना में दर्ज कराए गए प्राथमिकी में काकड़ीशोल निवासी विक्की पातर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि तीन मार्च की शाम उनकी 17 वर्षीय बेटी को वह भगा कर ले गया था। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस नाबालिग की तफ्तीश में जुट गई थी। शनिवार को मुसाबनी थाना की पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली तो डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, मुसाबनी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो व सब इंस्पेक्टर रंजन पासवान पुलिस बल के साथ सूरदा पहाड़ी पर पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेम प्रसंग में गई लड़के व लड़की की जान : सुरदा पहाड़ी से बरामद नाबालिग लड़की के शव को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग यह आशंका जता रहे हैं कि प्रेम प्रसंग में पहाड़ पर ले जाकर युवती की हत्या कर दी गई। उसके बाद विक्की पातर भी उसी दिन रात में ट्रेन से कट गया होगा। यह घटना तीन अप्रैल की है। विक्की ने फोन कर बताया था, बेटी को लेकर जा रहा है कोलकाता : मुसाबनी थाना में सात अप्रैल को दर्ज करायी गई प्राथमिकी में नाबालिग लड़की की मां ने कहा है कि तीन अप्रैल की रात नौ बजे मोबाइल नंबर 62055 83283 से उनके मोबाइल नंबर 89368 27879 पर फोन आया था। विक्की पातर ने बताया था कि वह उनकी बेटी को लेकर कोलकाता जा रहा है। जब लड़की की मां ने दूसरे दिन विक्की के घर फोन कर जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि तीन मार्च की रात ही विक्की पातर ने धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी है। यह मामला धालभूमगढ़ थाना में दर्ज है। जिस मोबाइल नंबर से नाबालिग लड़की की मां को फोन आया था, वह विक्की पातर का मोबाइल नंबर था, जिसे पुलिस ने धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में रेल पटरी के समीप बरामद किया है।

chat bot
आपका साथी