Crime News: जमशेदपुर के कोवाली से लुटेरा गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद

पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना की पुलिस ने पशु कारोबारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य निरंजन गौड़ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने पिस्तौल कारतूस और 10 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। वह बागबेड़ा थाना क्षेत्र गांधीनगर का निवासी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 04:30 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 08:50 PM (IST)
Crime News: जमशेदपुर के कोवाली से लुटेरा गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद
जमशेदपुर में गिरफ्तार पशु कारोबारियों से लूट करने वाला अपराधी।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना की पुलिस ने पशु कारोबारियों से लूटपाट करनेवाले गिरोह के सदस्य निरंजन गौड़ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने पिस्तौल, कारतूस और 10 हजार रुपये नगद बरामद किए है। वह बागबेड़ा थाना क्षेत्र गांधीनगर का निवासी है।

आरोपित के खिलाफ कोवाली थाना के प्रभारी अमित कुमार रविदास की शिकायत पर अवैध रूप से पिस्तौल और कारतूस रखने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। निरंजन गौड़ और उसके सहयोगियों ने विगत दिनों कोवाली थाना क्षेत्र में ओडिशा के रायरंगपुर के पशु कारोबारियों से रुपये की लूट कर ली थी। विरोध पर पिस्तौल की बट से हमला कर घायल कर दिया था। गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।

जमशेदपुर के गोविंदपुर में करंट से बिजली मिस्त्री की मौत,घटना सीसीटीवी में कैद

गोविंदपुर के छोटा गोविंदपुर कैलाशनगर में करंट लगने से बिजली मिस्त्री सुमित सिंह की मौत हो गई। विद्युत पोल पर चढ़कर वह काम कर रहा था। वह विद्युत तार की चपेट में आ गया जिससे वह पोल के नीचे फेंका गया। काफी समय तक पड़ा रह गया। गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले गई जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह सुंदरनगर के हितकू क्षेत्र का निवासी था एवं वायरिंग मिस्त्री का काम करता था। लेकिन अपने एक सहयोगी मिस्त्री के कहने पर वह बिजली के पोल पर चढ़कर जमुना रजक के घर का कटे बिजली के तार को जोड़ने को तैयार हो गया था। गोविंदपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि जहां घटना हुई उससे कुछ दूरी पर एक व्यक्ति के घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसे खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि बिजली मिस्त्री यमुना रजक के घर पर 7.30 बजे के आसपास पहुंचा एवं उसके घर के अंदर गया है। कुछ देर के बाद घर से निकला चप्पल खोल कर घर के पास लगे पोल पर चढ़ा। कुछ ही समय में वह नीचे गिर गया। उसे बुलाने वाला जमुना रजक ने नजदीक आकर उसे देखा उसे छुने की कोशिश की, लेकिन उसे भी करंट लगा। उसके शरीर में करंट था इसलिए बांस से ग्रिल में सट रहे तार को हटा दिया। पुलिस के पहुंचने के पहले जमुना रजक वहां से भाग निकला।

chat bot
आपका साथी