Road safety : सड़क दुर्घटना में मौत से देश को व्यापक नुकसान : लिंडा

Road safety. वाहन चलाते वक्त कभी भी नशा का सेवन नहीं करना चाहिए तथा मोबाइल का उपयोग भी नहीं करना चाहिए। तीव्र गति से गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। मोटरसाइकिल चलाते वक्त हमेशा ध्यान सड़क पर बनाए रखें। इससे दुर्घटना से बच पाएंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 03:43 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:57 PM (IST)
Road safety : सड़क दुर्घटना में मौत से देश को व्यापक नुकसान : लिंडा
वर्कर्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। जागरण

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक की अध्यक्षता में हुआ।

इसमें एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर पीएस लिंडा ने कहा कि सड़क दुर्घटना के द्वारा केवल परिवार की आर्थिक तथा भावनात्मक हानि ही नहीं होती बल्कि देश को ही हानि पहुंचती है। उन्होंने कहा कि एक बच्चा ही देश के लिए कल का भविष्य है एक युवा ही देश का कर्णधार है एक व्यक्ति किसान हो सकता है, डॉक्टर इंजीनियर वैज्ञानिक या आम व्यक्ति हो सकता है। हर परिस्थिति में सड़क दुर्घटना में देश की ही हानि होती है। इसलिए हमेशा अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की भी सुरक्षा का ख्याल रखें हमेशा यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।

नशे के सेवन से बचें

इंटरमीडिएट संकाय के इंचार्ज जावेद अख्तर ने कहा कि वाहन चलाते वक्त कभी भी नशा का सेवन नहीं करना चाहिए तथा मोबाइल का उपयोग भी नहीं करना चाहिए। तीव्र गति से गाड़ी नहीं चलाना चाहिए, मोटरसाइकिल चलाते वक्त हमेशा ध्यान सड़क पर बनाए रखें। मोबाइल को न उठाएं।  जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष अध्यक्ष डा. जावेद इकबाल ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन होना चाहिए। आप युवा हैं और देश के कर्णधार हैं इसलिए आप अपने आप को सुरक्षित रखें और परिवार समाज के लोगों को भी सुरक्षित रखने के लिए मार्गदर्शन करें।

इन्‍होंने भी रखे विचार

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि यातायात के नियम जैसे जेब्रा क्रॉस का उपयोग करें, हॉर्न का अनावश्यक उपयोग न करें, सड़क के किनारे लगें निर्देशों का पालन करें। इस कार्यक्रम में कालेज के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी