Road safety awareness Jamshedpur: ट्यूब कंपनी गेट के पास चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

Road safety awareness Jamshedpur. जमशेदपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मेसर्स कोलकाता करियर्स की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता अभियान जमशेदपुर के ट्यूब कंपनी गोलचक्कर पर शुक्रवार को आयोजित किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 04:54 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 04:54 PM (IST)
Road safety awareness Jamshedpur: ट्यूब कंपनी गेट के पास चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
आम जनता को सुरक्षा के लिए किया गया जागररूक।

जमशेदपुर, जासं। शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मेसर्स कोलकाता करियर्स की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता अभियान ट्यूब कंपनी गोलचक्कर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर आम जनता को किसी तरह वाहन चलाना है, कैसे अपने आप को सुरक्षित रखना है और दूसरों को भी सुरक्षित रखना है इस संबंध में जागरुक किया गया।

जागरुकता अभियान में सुरक्षा के नियम का पालन नहीं करने वाले लोगों को गुलाब का फूल दिया जा रहा है। गुलाब फूल देने के बाद उन्हें बताया गया कि सुरक्षा का पालन करना अनिवार्य है। सुरक्षा का निमय पालन करने से हम अपने और अपने परिवार को खुशहाल रख सकते हैं। उन्हें सुरक्षा के उपाय के बारे में जानकारी दी गयी। सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने में यातयात पुलिस प्रभारी कमल नारायण सिंह, मानवाधिकार अध्यक्ष चिंटू सिंह, नवीन सिंह, राज किशोर सिंह, अमीर अब्बास, संजय, विजय श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, दिनेश, उत्तम मुखर्जी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

आम जनता को सुरक्षा के लिए किया गया जागरुक

- दोपहिया वाहन चलाने वालों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

- वाहन चालकों को अपने साथ जरूरी कागजात रखना अनिवार्य है।

- चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है ।

- हैवी व्हीकल वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य बताया गया।

chat bot
आपका साथी