शव रखकर किया साढे छह घंटे सड़क जाम

सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव के साथ आक्रोशित लोगों ने शनिवार को करीब साढे 6 घंटे चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। अपराह्न करीब 215 बजे शुरू हुआ जाम रात्रि 845 बजे सांसद विधायक व प्रशासनिक पदाधिकारियों के आश्वासन एवं आर्थिक मदद देने के बाद खत्म हुआ..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 07:00 AM (IST)
शव रखकर किया साढे छह घंटे सड़क जाम
शव रखकर किया साढे छह घंटे सड़क जाम

संवाद सूत्र, चाकुलिया : सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव के साथ आक्रोशित लोगों ने शनिवार को करीब साढे 6 घंटे चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। अपराह्न करीब 2:15 बजे शुरू हुआ जाम रात्रि 8:45 बजे सांसद, विधायक व प्रशासनिक पदाधिकारियों के आश्वासन एवं आर्थिक मदद देने के बाद खत्म हुआ। मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने 10,000 रुपये, विधायक समीर महंती ने 5000 रुपये, बीडीओ देवलाल उरांव ने 10,000रुपये तथा थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने 5000 रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को दी। इसके साथ ही सरकारी प्रावधानों के तहत समुचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया गया। विदित हो कि शुक्रवार शाम चाकुलिया धालभूमगढ़ मार्ग पर साइकिल लेकर जा रहे जोड़ीशा निवासी अशोक नायक (45 वर्ष) को नशे में धुत मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार देर रात इलाज के क्रम में उड़ीसा के कटक में मौत हो गई थी। इसे लेकर पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। शनिवार अपराह्न करीब 2:00 बजे जैसे ही शव गांव पहुंचा, आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जाम करने वालों में अधिकांश ग्रामीण महिलाएं थी। ग्रामीण 10 लाख रुपए मुआवजा तथा दोषी मोटरसाइकिल सवार पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलने पर बीडीओ एवं थाना प्रभारी करीब 4:00 बजे मौके पर पहुंचे। घंटों समझाने के बावजूद लोग टस से मस नहीं हुए तथा जाम लगा रहा। इस दौरान वाहनों की कतार सड़क के दोनों तरफ लग गई। चाकुलिया में वन महोत्सव खत्म होने के बाद रात 8:30 बजे करीब विधायक एवं सांसद जाम स्थल पहुंचे। उनके समझाने एवं आर्थिक मदद करने के बाद ही जाम खत्म हुआ।

chat bot
आपका साथी