सड़क बनी खलिहान, वाहन चालक परेशान

धान कटनी के मौसम में चाकुलिया बहरागोड़ा क्षेत्र की सड़कें खलिहान का नजारा प्रस्तुत कर रही हैं। धालभूमगढ़ से चाकुलिया होते हुए पश्चिम बंगाल जाने वाली सड़क हो अथवा चाकुलिया बहरागोड़ा सड़क चाकुलिया केरुकोचा सड़क हो या चाकुलिया शीशाखून सड़क तकरीबन सभी मार्गों पर एक जैसी स्थिति है। सड़क किनारे जहां भी गांव हैं वहां लोगों ने सड़क पर धान बिछाकर खलिहान बना लिया है..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 08:32 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 08:32 AM (IST)
सड़क बनी खलिहान, वाहन चालक परेशान
सड़क बनी खलिहान, वाहन चालक परेशान

संसू, चाकुलिया : धान कटनी के मौसम में चाकुलिया बहरागोड़ा क्षेत्र की सड़कें खलिहान का नजारा प्रस्तुत कर रही हैं। धालभूमगढ़ से चाकुलिया होते हुए पश्चिम बंगाल जाने वाली सड़क हो अथवा चाकुलिया बहरागोड़ा सड़क, चाकुलिया केरुकोचा सड़क हो या चाकुलिया शीशाखून सड़क, तकरीबन सभी मार्गों पर एक जैसी स्थिति है। सड़क किनारे जहां भी गांव हैं, वहां लोगों ने सड़क पर धान बिछाकर खलिहान बना लिया है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर पुआल की वजह से दोपहिया वाहनों के फिसलने की काफी संभावना रहती है। बड़े वाहनों के लिए भी यह खतरे की घंटी साबित हो रही है। गुरुवार रात ही चाकुलिया बहरागोड़ा सड़क पर कालापाथर के समीप एक मारुति वैन जब पुआल के ढेर के ऊपर से गुजर रहा था तभी पुआल उसके टायर में लपेटाकर फंस गया। इससे कार अचानक खड़ी हो गई तथा उसमें आग लग गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्रेक शू के घर्षण के कारण पुआल में आग लगी जो कार में फैल गई। इससे कार आंशिक रूप से जल गई। गनीमत रही कि मौके पर पहुंचे एक दूसरे कार वाले की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। दरअसल फिर से धान काट कर लाने के बाद किसान धान के पौधे को झाड़ते हैं। झाड़ने के बावजूद कुछ धान पौधे में लगा रहता है। इसी को निकालने के लिए लोग वालों को सड़क पर डाल देते हैं ताकि वाहनों की आवाजाही से उनमें बचा हुआ धान निकल जाए। कई जगह किसान पुआल सड़क पर डालने के बाद उसे चारों तरफ से पत्थर से घेर देते हैं। इससे सड़क आंशिक रूप से बाद ही तो होता ही है दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। सड़क पर धान डालने वालों पर होगी कार्रवाई : कालापाथर में सड़क पर बिछे पुआल के कारण एक कार में आग लगने की घटना सामने आने के बाद चाकुलिया थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने कहा कि ऐसा करना गलत है। किसानों को जागरूक किया जाएगा ताकि वे सड़क पर पुआल न बिछाए। धान को सड़क पर झाड़ने की बजाय खलिहान में झाड़ें। इसके बावजूद अगर लोग नहीं मानते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी