जरुरतमंदों को मदद करेगा आरके फैंस क्लब

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के नाम से टाटा मोटर्स के कर्मचारियों ने आरके सिंह फैंस क्लब का गठन किया है। जिसका अध्यक्ष योगेंद्र पांडेय उर्फ योगी पांडेय व महामंत्री अजय सिंह बब्बू को बनाया गया है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 05:22 PM (IST)
जरुरतमंदों को मदद करेगा आरके फैंस क्लब
आरके फैंस क्लब जरूरतमंदो की मदद करने को तत्पर रहता है

 जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के नाम से टाटा मोटर्स के कर्मचारियों ने आरके सिंह फैंस क्लब का गठन किया है। जिसका अध्यक्ष योगेंद्र पांडेय उर्फ योगी पांडेय व महामंत्री अजय सिंह बब्बू को बनाया गया है।

क्लब गठन का मुख्य उदेश्य जरुरतमंदाें को मदद करना व यूनियन के कार्यों व उपलब्धियों को आम मजदूरों तक पहुंचाना है। क्लब का पहला मिलन समारोह मंगलवार को शाम टाटा मोटर्स यूनियन कार्यालय में होगा। जहां यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते व महामंत्री आरके सिंह के साथ तमाम यूनियन के पदाधिाकारी व कमेटी मेंबर भी मौजूद रहेंगे। मिलन समारोह में क्लब के उदेश्यों को बताते हुए संगठन का विस्तार किया जाएगा।

संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कर्मचारी हित की बातें भी बताई जाएगी। क्लब के महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि क्लब का उदेश्य गरीब व होनहार बच्चों को मदद करनाभी है। लाचार व जरुरतमंद कर्मचारियों को मदद करना है। कहा कि कंपनी व यूनियन हित में काम करते हुए मजदूरों को जागरूक किया जाएगा। मजदूर हित की बातों को कर्मचारियों से समझाने से लेकर उन्हें हरसंभव मदद करने का काम भी किया जाएगा।

यूनियन द्वारा किए गए कार्यों को आम मजदूरों तक पहुंचाना व कंपनी के विकास में मदद करने के लिए कर्मचारियों को जागरूक बनाना भी क्लब का उदेश्य है। योगी पांडेय ने कहा कि क्लब का मिलन समारोह में एक-दूसरे का परिचय पात्र होगा तथा आगे के कार्यों पर योजना बनाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी