Jamshedpur Crime : जादूगोड़ा में प्रतिबंधित मांस को जमीन में गाड़कर भागने वाले विक्रेता गिरफ्तार, मांस बरामद

Jamshedpur Crime जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुल्डीहा में पुलिस के पहुंचने के पहले ही प्रतिबंधित मांस की खरीद-बिक्री करने वाले लोग मांस को जमीन में गाड़कर सुरक्षित भाग निकले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जमीन में छुपाकर रखे गए मांस को बरामद किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 04:34 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 04:34 PM (IST)
Jamshedpur Crime : जादूगोड़ा में प्रतिबंधित मांस को जमीन में गाड़कर भागने वाले विक्रेता गिरफ्तार, मांस बरामद
पोटका के हल्दीपोखर, ओडिशा के रायरंगपुर, क्योंझर समेत अन्य इलाके से मांस की आपूर्ति की जा रही है।

जमशेदपुर, जासं। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुल्डीहा में पुलिस के पहुंचने के पहले ही प्रतिबंधित मांस की खरीद-बिक्री करने वाले लोग मांस को जमीन में गाड़कर सुरक्षित भाग निकले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जमीन में छुपाकर रखे गए मांस को बरामद किया।

इस मौके पर जादूगोड़ा थाना की पुलिस, पोटका के अंचलाधिकारी इमित्याज अहमद समेत अन्य मौजूद थे। अरुणा षाडंगी की शिकायत पर जादूगोड़ा थाना में डोमल लाल दौलत राम सोरेन, उमेश महली, मंदरा मांझी, कुंडिया महली, फूदन महली के खिलाफ झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

थम नहीं रहा धंधा

जादूगोड़ा राखामाइंस रेलवे स्टेशन के पास प्रतिबंधित मांस की खरीद-बिक्री की सूचना जादुगाेड़ा थाना की पुलिस को ग्रामीणों ने दी थी। डोमनलाल दौलत राम सोरेन के घर के पास लोगों की भीड़ लगी थी। पूछने पर लोगों ने बताया कि डोमनलाल दौलत राम सोरेन अपने पांच-छह साथियों के साथ गोवंश की हत्या कर मांस की बिक्री करता है। पुलिस के पहुंचने पर आरोपितों ने मांस को घर के पीछे खेत में बने गड्ढे में डालकर मिट्टी से भर दिया था। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गड्ढा खोदकर प्रतिबंधित मांस को बरामद किया। जिले में प्रतिबंधित मांस की खरीद-बिक्री का धंधा बढ़ता जा रहा है। पोटका के हल्दीपोखर, ओडिशा के रायरंगपुर, क्योंझर समेत अन्य इलाके से मांस की आपूर्ति की जा रही है। धंधे में शामिल लोग पकड़े जा रहे है। बावजूद धंधा थम नहीं रहा।

chat bot
आपका साथी