Republic Day 2021 Tata Steel : टाटा स्टील के कंपनी परिसर में संजीव पॉल ने किया ध्वजारोहण, दिया ये संदेश

Republic Day 2021 Tata Steel.संजीव पॉल ने कहा कि कोविड ने एक ओर हमारी अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया तो दूसरी ओर हम मिलकर टीम वर्क में काम करना भी सिखाया। हमे चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए तैयार रहना है। हम आगे बढ़ते रहेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 11:11 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 11:11 AM (IST)
Republic Day 2021 Tata Steel : टाटा स्टील के कंपनी परिसर में संजीव पॉल ने किया ध्वजारोहण, दिया ये संदेश
टाटा स्‍टील कंपनी परिसर में धवजारोहण के बाद संबोधित करते संजीव पॉल। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  गणतंत्र दिवस के मौके पर टाटा स्टील, वर्क्स जनरल ऑफिस पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनबिलिटी) संजीव पॉल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी कंपनी के सभी कर्मचारियों सहित पूरे शहरवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

अपने संबोधन में संजीव पॉल ने कहा कि कोविड 19 के कारण हम गणतंत्र दिवस सामूहिक रूप से नहीं मना पा रहे हैं लेकिन डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से हम सभी को इस समारोह में जुड़ने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के दिन हमारा संविधान अस्तित्व में आया। इस संविधान ने हमें प्रजातांत्रिक देश में समानता, स्वतंत्रता के साथ कई जिम्मेदारी भी दी, जिसका निर्वहन करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस देश को स्वतंत्रता दिलाने में कई महापुरुषों का अहम योगदान रहा जिन्होंने हमें आजादी दिलाई।

टाटा के संस्‍थापकों की चर्चा

लेकिन टाटा स्टील के संस्थापकों में से एक जेएन टाटा, सर दोराबजी टाटा व जेआरडी टाटा ने देश में न सिर्फ औद्योगिक क्रांति की शुरुआत की बल्कि विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया। जिसकी बदौलत हम इस मुकाम पर है। संजीव पॉल ने वर्ष 2020 में आए कोविड 19 के प्रकोप को भी याद किया। जिसके कारण पूरे देश में न सिर्फ लॉकडाउन हुआ भी कंपनियों के उत्पादन और सप्लाई चेन को भी प्रभावित किया। संजीव पॉल ने कहा कि कोविड ने एक ओर हमारी अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया तो दूसरी ओर हम मिलकर, टीम वर्क में काम करना भी सिखाया। इस चुनौतीपूर्ण क्षण में अपने सभी लोकेशन में हमनें सभी सेफ्टी मानकों और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उत्पादन जारी रखा।

फ्रंटलाइन वर्करों को सराहा

कंपनी में उत्पादन को सुचारू रूप से जारी रखने और कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति हमारे फ्रंटलाइन वर्करों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में कंपनी ने एजाइल सिस्टम को अपने यहां प्रभावी किया ताकि हमारे कर्मचारी देश के किसी भी कोने से बैठ कर काम कर सके। बदलाव की इस घड़ी में सभी कर्मचारियों ने हमारा साथ दिया। इसके लिए सभी को धन्यवाद। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट ने अपने संबोधन में जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण व शुद्ध पेयजल पर चिंता जाहिर की। कहा कि टाटा स्टील इस दिशा में लगातार कार्यरत है। इसके कारण ही टाटा समूह को देश की 60 कंपनियों में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में काम करना होगा ताकि हम आने वाले भावी पीढ़ी को बेहतर भविष्य दे सके।

चुनौतियों को अवसर में बदलने की सलाह

हमें भविष्य में आने वाली चुनौतियों को अवसर में बदलना होगा। केवल खुद आगे बढ़ने के बजाए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा तभी हम समुदाय के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा पाएंगे। इससे पहले संजीव पॉल ने परेड से सलामी भी ली। इस मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट सुधांशु पाठक, टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, महासचिव सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी