Republic Day 2021 Jamshedpur : आन, बान और शान से लहराया तिरंगा, कोल्‍हान में चारों ओर गणतंत्र द‍िवस का उल्‍ल्‍लास PICTURE

Republic Day 2021 Jamshedpur. गणतंत्र दिवस पर आन बान और शान से तिरंगा लहरा रहा है। झारखंड के कोल्‍हान प्रमंडल के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में गणतंत्र दिवस का उल्‍ल्‍लास है। जश्‍न में लोग डूबे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:37 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 10:39 AM (IST)
Republic Day 2021 Jamshedpur : आन, बान और शान से लहराया तिरंगा, कोल्‍हान में चारों ओर गणतंत्र द‍िवस का उल्‍ल्‍लास PICTURE
गणतंत्र द‍िवस पर बड़े आयोजन नहीं हो रहे हैं।

जमशेदपुर,जेएनएन। Republic Day 2021 Jamshedpur  झारखंड के कोल्‍हान प्रमंडल के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में गणतंत्र दिवस पर आन, बान और शान से तिरंगा लहरा रहा है। गणतंत्र दिवस का उल्‍ल्‍लास है।

हालांकि, कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन की वजह से एहतियात भी बरता जा रहा है। बड़े आयोजन नहीं हो रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्‍यालय जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित मुख्‍य समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने ध्‍वजारोहण किया और तिरंग को सलामी दी। यहां कार्यक्रम में सीमित लोगों को इंट्री दी गई। 

पुलिस अलर्ट पर, सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

गणतंत्र दिवस पर  पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य समारोह स्थल गोपाल मैदान के चारों तरफ जवान तैनात हैं। आसपास की सभी ऊंची इमारों पर भी जवान मौजूद हैं। गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सुबह 9.05 बजे राष्ट्रध्वज फहराया। इस मौके परउपायुक्त सूरज कुमार, एसएसपी एम तमिल वानन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। परेड में छह टुकडियां और बैंड धुन के सदस्य फूल ड्रेस में शामिल हुए । जमशेदपुर शहर में नो इंट्री व्यवस्था सुबह से देर रात तक लागू। भारी वाहनों का परिचालन वर्जित है। सुरक्षा को लेकर मॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, होटल, गेस्ट हाउस आदि स्थानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

टाटा स्‍टील में संजीव पॉल ने किया ध्‍वजारोहण

टाटा स्टील, वर्क्स जनरल ऑफिस पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनबिलिटी) संजीव पॉल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी कंपनी के सभी कर्मचारियों सहित पूरे शहरवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

टाटा स्टील कंपनी परिसर में ध्वजारोहण के बाद कर्मचारियों को संबोधित करते वाईस प्रेसिडेंट संजीव पॉल।

गणतंत्र दिवस के मौके पर टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के एमडी ने तिरंगा लहराया। 

पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम ने तिरंगा लहराया।

पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया थाने में थाना प्रभारी विनोद टुडू ने ध्‍वजारोहण किया। 

पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सक डॉ दुर्गा चरण मुर्मू ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी देते हुए।

 सरायकेला में धवजारोहण के बाद परेड की सलामी। 

chat bot
आपका साथी