Jharkhand: शहरी जमीन की रजिस्ट्री दर 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ी

शहर के जमीन-मकान की रजिस्ट्री दर में 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है जो सोमवार से प्रभावी हो गया। जिला अवर निबंधक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि हर दो वर्ष पर शहरी जमीन की कीमत में परिवर्तन किया जाता है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:18 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:14 AM (IST)
Jharkhand:  शहरी जमीन की रजिस्ट्री दर 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ी
रजिस्ट्री आफिस में शनिवार को देर शाम तक लगी भीड़।

 जमशेदपुर जागरण संवाददाता। शहर के जमीन-मकान की रजिस्ट्री दर में 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है, जो सोमवार से प्रभावी हो गया। जिला अवर निबंधक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि हर दो वर्ष पर शहरी जमीन की कीमत में परिवर्तन किया जाता है। इससे पहले 2019 में सरकार ने रजिस्ट्री में वृद्धि की थी, जबकि 2020 में ग्रामीण क्षेत्र की जमीनों की रजिस्ट्री दर में वृद्धि की गई थी। इसे लेकर शनिवार को रजिस्ट्री आफिस में सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। इसके बावजूद 95 जमीन-मकान की रजिस्ट्री हुई।

निबंधन कराने आए लोगों ने बताया कि जाहिर सी बात है कि रजिस्ट्री दर बढ़ने से जमीन की कीमत भी बढ़ जाएगी। हालांकि वास्तविक मूल्य और सरकारी मूल्य में काफी अंतर होता है। आमतौर पर अभी शहर में वास्तविक मूल्य से सरकारी मूल्य ज्यादा है। कुछ ही जगह पर यह बराबर या कम है। इस लिहाज से सरकारी दर से वास्तविक मूल्य का आकलन नहीं किया जा सकता। इसके तहत सर्किट हाउस एरिया की एक डिसमिल जमीन की कीमत करीब 45 लाख हो गई है। यहां मेन रोड से सटी आवासीय जमीन प्रति डिसमिल 22,61,245 रुपये हो गई है, जबकि व्यवसायिक जमीन की दर 45,22,690 रुपये है। वहीं बागुनहातू की एक एकड़ आवासीय जमीन की कीमत 2,45,649 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, सबसे महंगा फ्लैट बाराद्वारी, साकची व बिष्टुपुर में है। यहां मेन रोड से सटे आवासीय फ्लैट की दर 8,828 रुपये प्रति वर्गफुट है, जबकि व्यावसायिक फ्लैट की दर 10,600 रुपये प्रति वर्गफुट है। सिदगोड़ा, बालीगुमा, मानगो, बारीडीह आदि के फ्लैट सबसे सस्ते हैं, क्योंकि यहां 4501 रुपये प्रति वर्गफुट है।

शहर से सटे इलाकों की दर

पूर्वी सिंहभूम जिले के शहर से सटे इलाकों में 20 स्थान सेंसस टाउन के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इसमें मेन रोड से सटे डीलक्स फ्लैट की दर 3,630 रुपये और व्यावसायिक फ्लैट की दर 4,371 रुपये प्रति वर्गफुट है। इस क्षेत्र के अन्य सड़क पर स्थित डीलक्स आवासीय फ्लैट की दर 3,025 रुपये व व्यावसायिक फ्लैट की दर 3,642 रुपये प्रति वर्गफुट निर्धारित की गई है। सेंसस टाउन में 18 पंचायत जमशेदपुर सदर प्रखंड और दो पोटका प्रखंड के हैं।

जमशेदपुर में शहरी जमीन की दर (प्रति डिसमिल) बस्ती : अन्य सड़क : मुख्य सड़क बागुनहातु आवासीय : 2,04,708 : 2,45,649 व्यवसायिक : 4,09,416 : 4,91,299 बालीगुमा आवासीय : 3,30,342 : 3,96,411व्यवसायिक : 6,60,684 : 7,92,821 बारा-सिदगोड़ा आवासीय : 2,12,597 : 2,55,116व्यवसायिक : 4,25,194 : 5,10,233 बाराद्वारी आवासीय : 7,87,069 : 9,44,482व्यवसायिक : 15,74,137 : 18,88,965 बारीडीह आवासीय : 2,14,376 : 2,57,251व्यवसायिक : 4,28,751 : 5,14,502 बेल्डीह-बिष्टुपुर आवासीय : 9,74,365 : 11,69,238व्यवसायिक : 19,43,729 : 23,38,475 भालूबासा आवासीय : 5,70,939 : 6,85,126व्यवसायिक : 11,41,877 : 13,70,252 भाटिया बस्ती-कदमाआवासीय : 6,75,107 : 8,10,129व्यवसायिक : 13,50,215 : 16,20,258 भुइयांडीह आवासीय : 3,85,216 : 4,62,259व्यवसायिक : 7,70,431 : 9,24,517 बिष्टुपुर आवासीय : 7,62,796 : 9,15,355व्यवसायिक : 15,25,592 – 18,30,711 बर्मामाइंस आवासीय : 2,18,889 : 2,62,667व्यवसायिक : 4,37,778 : 5,25,334 सीएच एरिया-बिष्टुपुर आवासीय : 18,84,454 : 22,61,345व्यवसायिक : 37,68,908 : 45,22,690 धतकीडीह- बिष्टुपुर आवासीय : 5,31,468 : 6,37,762व्यवसायिक : 10,62,937 : 12,75,524 डिमना-मानगो आवासीय : 4,44,239 : 5,33,087व्यवसायिक : 8,88,479 : 10,66,175 ईस्ट प्लांट बस्ती-बर्मामाइंस आवासीय : 2,13,565 : 2,56,278 व्यवसायिक : 4,27,130 : 5,12,556 गोलमुरी आवासीय : 3,26,059 : 3,91,270व्यवसायिक : 6,52,117 : 7,85,241 जोजोबेड़ा-गोविंदपुर आवासीय : 2,04,708 : 2,45,649व्यवसायिक : 4,09,416 : 4,91,299 जुगसलाई आवासीय : 3,61,197 : 4,33,437व्यवसायिक : 7,22,394 : 8,66,873 कदमा आवासीय : 4,41,287 : 5,29,544व्यवसायिक : 8,82,574 : 10,59,089 काशीडीह-साकचीआवासीय : 7,26,012 : 8,71,215व्यवसायिक : 14,52,024 : 17,42,429 खूंटाडीह-सोनारी आवासीय : 4,63,394 : 5,56,072व्यवसायिक : 9,26,787 : 11,12,145 मानगो आवासीय : 3,72,486 : 4,46,984व्यवसायिक : 7,44,973 : 8,93,967 मनीफीट बाजार आवासीय : 3,98,683 : 4,79,419व्यवसायिक : 7,97,366 : 9,56,839 मोहरदा-बिरसानगर आवासीय : 5,72,645 : 6,87,174व्यवसायिक : 11,45,289 : 13,74,347 मुराकाटी-बिरसानगर आवासीय : 8,23,248 : 9,87,897व्यवसायिक : 16,46,495 : 19,75,794 नीलडीह-टेल्को आवासीय : 2,24,201 : 2,69,041व्यवसायिक : 4,48,402 : 5,38,082 पारडीह आवासीय : 3,29,604 : 3,95,525व्यवसायिक : 6,59,208 : 7,91,050 रानीकुदर–कदमाआवासीय : 4,84,472 : 5,81,366व्यवसायिक : 9,68,944 : 11,62,733 साकची आवासीय : 11,50,783 : 13,80,939व्यवसायिक : 23,01,565 : 27,61,878 सिदगोड़ा आवासीय : 2,46,368 : 2,95,642व्यवसायिक : 4,92,736 : 5,91,283 सीतारामडेरा आवासीय : 4,57,828 : 5,49,393व्यवसायिक : 9,15,655 : 10,98,786 सोनारी आवासीय : 9,56,251 : 11,47,501व्यवसायिक : 19,12,502 : 22,95,002 टेल्को आवासीय : 2,26,766 : 2,72,119व्यवसायिक : 4,53,532 : 5,44,239 उलियान-कदमाआवासीय : 6,94,806 : 8,33,767व्यवसायिक : 13,89,612 : 16,67,535

जमशेदपुर सेंसस लैंड दर (प्रति डिसमिल) बस्ती क्षेत्र : अन्य सड़क : मुख्य सड़क बागबेड़ाआवासीय : 2,14,690 : 2,57,628व्यवसायिक : 4,29,381 : 5,15,257 बड़ा गोविंदपुर आवासीय : 1,20,794 : 1,44,953व्यवसायिक : 2,41,589 : 2,89,906 बारीगोड़ा-गोविंदपुर आवासीय : 1,20,794 : 1,44,953व्यवसायिक : 2,41,589 : 2,89,906 छोटा गोविंदपुर आवासीय : 1,75,524 : 2,10,627व्यवसायिक : 3,51,045 : 4,21,254 गदड़ा-गोविंदपुर आवासीय : 2,60,283 : 3,12,340व्यवसायिक : 5,20,566 : 6,24,679 घाघीडीह-करनडीह आवासीय : 1,62,322 : 1,94,786व्यवसायिक : 3,24,643 : 3,89,572 घोड़ाबांधा–टेल्कोआवासीय : 1,37,674 : 1,65,209व्यवसायिक : 2,75,348 : 3,30,417 हलुदबनी-परसुडीह आवासीय : 1,67,283 : 2,00,739व्यवसायिक : 3,34,565 : 4,01,478 हुरलुुंग–बिरसानगरआवासीय : 1,90,236 : 2,28,283व्यवसायिक : 3,80,472 : 4,56,567 करनडीह आवासीय : 1,67,367 : 2,00,841व्यवसायिक : 3,34,734 : 4,01,681 खखरीपाड़ा–गोविंदपुरआवासीय : 1,65,250 : 1,98,300व्यवसायिक : 3,30,499 : 3,96,599 कीताडीहआवासीय : 6,06,004 : 7,27,205व्यवसायिक : 12,12,009 : 14,54,410 परसुडीह आवासीय : 1,20,794 : 1,44,953व्यवसायिक : 2,41,589 : 2,89,906

chat bot
आपका साथी