निबंधित कर्मचारी पुत्र ने खोला पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के खिलाफ मोर्चा, कही ये बात Jamshedpur News

निबंधित कर्मचारी पुत्र परशुराम बागी ने झारखंड सरकार के पूर्व भू-राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परशुराम का कहना है कि दुलाल भुइयां जब राज्य में मंत्री जैसे अहम पद पर थे तब निबंधित कर्मचारी पुत्रों को कोई राहत दिलवा पाए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 09:02 AM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 09:02 AM (IST)
निबंधित कर्मचारी पुत्र ने खोला पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के खिलाफ मोर्चा, कही ये बात Jamshedpur News
टाटा स्‍टील निबंधित कर्मचारी पुत्र परशुराम बागी। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  निबंधित कर्मचारी पुत्र परशुराम बागी ने झारखंड सरकार के पूर्व भू-राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परशुराम का कहना है कि दुलाल भुइयां जब राज्य में मंत्री जैसे अहम पद पर थे तब निबंधित कर्मचारी पुत्रों को कोई राहत दिलवा पाए और न ही मामले में कंपनी प्रबंधन से कोई बात की। अब इन्हीं निबंधित कर्मचारी पुत्रों को मोहरा बनाकर अपने लिए जमीन तलाश रहे हैं।

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने निबंधित कर्मचारी पुत्रों और दलितों को टाटा समूह में स्थायी नियोजन की मांग पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। जिसके तहत मंगलवार को उन्होंने पहले चरण में उपश्रमायुक्त कार्यालय में धरना -प्रदर्शन कर इसकी शुरुआत कर दी है। इसके बाद वे उपायुक्त कार्यालय और टाटा स्टील कंपनी गेट के बाहर भी प्रदर्शन करेंगे। लेकिन निबंधित कर्मचारी पुत्र परशुराम बागी उनसे एक ही सवाल पूछते हैं कि दुलाल जी जब आप मंत्री के इतने बड़े पद पर थे तब आपने उसी समय इस दिशा में पहल क्यों नहीं की। 

कर्मचारी पुत्रों को किया सावधान

परशुराम बताते हैं कि पांच अगस्त 2008 को जब हम निबंधित कर्मचारी पुत्र टाटा स्टील कंपनी गेट के बाहर आमरण अनशन पर बैठे थे तब दुलाल भुइयां मंत्री रहते हुए आए थे। हम निबंधित पुत्रों से मुलाकात की और कंपनी में जल्द स्थायी नियोजन का आश्वासन भी दिया था। लेकिन उनके जाने के एक सप्ताह बाद 11 व 12 अगस्त की रात डेढ़ बजे उन्हें जबरन धरनास्थल से उठा लिया गया। तब दुलाल जी चुप्पी साधे रहे लेकिन अब निबंधित कर्मचारी व दलित पुत्रों का खुद को हमदर्द बता रहे हैं। लेकिन निबंधित कर्मचारी पुत्रों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। 

chat bot
आपका साथी