Nit Recruitment: जमशेदपुर सहित देश भर के एनआइटी में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया रुकी

Nit Recruitment जमशेदपुर स्थित एनआइटी में शिक्षकों के लगभग 250 पद स्वीकृत हैं जिसमें 148 शिक्षक कार्यरत हैं। इसमें सहायक शिक्षकों के 70 पद पर नियुक्ति प्रकिया शुरू की गई थी। एनआइटी जमशेदपुर ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग से स्पष्ट निर्देश मांगा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:49 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:49 PM (IST)
Nit Recruitment: जमशेदपुर सहित देश भर के एनआइटी में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया रुकी
झारखंड में आदित्यपुर में स्थित एनआटी जमशेदपुर का प्रशासनिक भवन।

चंदन, आदित्यपुर। बीते दो माह से जमशेदपुर सहित देश भर के एनआइटी (नेशनल इंस्टीट्यूट टेक्नोलाजी) में चल रही सहायक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लग गई है। प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए 17 अगस्त को अखबारों में एनआइटी जमशेदपुर ने विज्ञापन प्रकाशित कराया था, जबकि 28 अगस्त को केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया रोकने का आदेश जारी कर दिया।

इसके तहत जमशेदपुर में 70 सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति होनी थी। एनआइटी के रजिस्ट्रार निशीथ कुमार राय बताते हैं कि इसके साथ ही मंत्रालय से बैकलॉग के आधार पर मौजूदा आवश्यकताओं को भरने के लिए कहा है। परेशानी की बात है कि बैकलॉग के लिए भी स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिया गया है। एनआइटी जमशेदपुर ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग से बैकलॉग के लिए स्पष्ट निर्देश मांगा है। जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) में शिक्षकों के लगभग 250 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 148 शिक्षक कार्यरत हैं। इसमें सहायक शिक्षकों के 70 पद पर नियुक्ति प्रकिया शुरू की गई थी।

chat bot
आपका साथी