Jamshedpur Coronavirus Cases Update@ 14 May: रिकवरी रेट बढ़कर 87.17 फीसद हुआ, 923 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, जाने ताजा हाल

Jamshedpur Coronavirus Cases Update 14 May पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। लगातार पांचवें दिन संक्रमित से अधिक स्वस्थ होकर मरीज घर लौटे। जिसे का रिकवरी रेट बढ़कर 87.17 फीसद हो गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 12:33 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 12:33 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Cases Update@ 14 May: रिकवरी रेट बढ़कर 87.17 फीसद हुआ, 923 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, जाने ताजा हाल
झारखंड के जमशेदपुर में कोरोना से जुडी सकारात्मक खबर है।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। लगातार पांचवें दिन संक्रमित से अधिक स्वस्थ होकर मरीज घर लौटे। जिसे का रिकवरी रेट बढ़कर 87.17 फीसद हो गया है। गुरुवार को कुल पांच हजार 677 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 579 पॉजिटिव मिले। जबकि 923 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।

वहीं, 16 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में करनडीह निवासी (82) महिला, बालीगुमा निवासी (48) पुरुष, भुइंयाडीह निवासी (52) पुरुष, कदमा निवासी (85) पुरुष, टेल्को निवासी (68) पुरुष, सोनारी निवासी (87) पुरुष, सोनारी निवासी (73) पुरुष, गोलमुरी निवासी (80) पुरुष, टेल्को निवासी (68) महिला, कदमा निवासी (82) पुरुष, बारीडीह निवासी (79) पुरुष, कदमा निवासी (56) महिला, कदमा निवासी (73) महिला, मानगो निवासी (48) पुरुष, बागबेड़ा निवासी (55) महिला व ग्वाला पाड़ा निवासी (52) पुरुष शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 894 हो गई है।

किस क्षेत्र के कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : मरीज

धालभूमगढ़ : 01

टेल्को : 48

कदमा : 67

साकची : 39

सिदगोड़ा : 96

सोनारी : 43

गोलमुरी : 19

बिष्टुपुर : 06

मानगो : 62

जुगसलाई : 04

बागबेड़ा : 13

परसुडीह : 18

सुंदरनगर : 02

बर्मामाइंस : 09

मुसाबनी : 03

बहरागोड़ा : 14

पटमदा : 09

पोटका : 02

घोड़ाबांधा : 02

घाटशिला : 26

तीन हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को दूसरी डोज लेने वालों की संख्या अधिक रही। कुल तीन हजार 408 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। जबकि एक हजार 388 लोगों ने पहली डोज ली है। जिले में अभी तक दो लाख 32 हजार 668 लोगों ने पहली डोज ली है। जबकि 59 हजार 618 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

chat bot
आपका साथी