26/11 के आंतवादी घटना की बरसी पर रतन टाटा ने लिखी ये पोस्ट, भावुक हुआ पूरा देश

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा भी भावुक हुए। रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस घटना की स्मृति करते हुए होटल ताज की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि आज से 13 साल पहले हमने जो चोट खाई थी उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:47 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:47 PM (IST)
26/11 के आंतवादी घटना की बरसी पर रतन टाटा ने लिखी ये पोस्ट, भावुक हुआ पूरा देश
26 नवंबर 2008 की वो दर्दनाक घटना भला कौन भूल सकता है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : 26 नवंबर 2008 की वो दर्दनाक घटना भला कौन भूल सकता है। उस दिन समुद्र के रास्ते जैश ए मोहम्मद के आतंकी मुंबई पहुंचे और देश के सबसे पुराने और सबसे भव्य, होटल ताज, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर गोलाबारी की। इस घटना में कई शहरवासी सहित बहादुर पुलिस के जवान भी शहीद हुए।

26 नवंबर को इस आंतकी घटना की 13वीं पुण्यतिथि थी। इस पर देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा भी भावुक हुए। रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस घटना की स्मृति करते हुए होटल ताज की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि, आज से 13 साल पहले हमने जो चोट खाई थी, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। हम सभी देशवासियों को उन हमलों की स्मृति को याद रखना होगा जो हमें तोड़ने के लिए था। इस घटना में हमें उन लोगों को भी याद करते हुए उनका सम्मान करना होगा जिसे हमने खोद दिया। ये लोग ही हमारीताकत का स्त्रोत बनते हैं। आपको बता दें कि रतन टाटा, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन हैं और उन्होंने अपने व्यवसासिक जीवन की शुरूआत जमशेदपुर से ही किया था। उन्होंने कई वर्षो तक टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में बिताए और यहां उन्होंने ग्रेजुएट ट्रेनी के रूप में काम किया था।

आज भी याद है वो दर्दनाक मंजर

26/11 की घटना को भले ही 13 साल हो गए हों लेकिन तबाही का वो मंजर आज भी कई लोगों के जहन में ताजा है। इस दौरान आंतकियों ने देशवासियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। रेलवे स्टेशन पर खुलेआम फायरिंग की और लोगों को हताहत किया। इसके अलावा कुछ आतंकवादियों ने होटल ताज में भी हमला किया और होटल के कई हिस्सों में न सिर्फ बम धमाका किया बल्कि कर्मचारियों और विदेश से आए मेहमानों को निशाना बनाया। इस घटना में होटल ताज और उनके कर्मचारियों को काफी नुकसान हुआ था।

chat bot
आपका साथी