RatanTata की मदद से Moglix ने जुटाए 120 मिलियन डॉलर, जानिए

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की मदद से शुरू हुई बीटूबी कंपनी मोग्लिक्स ने 120 मिलियन डॉलर जुटा लिए हैं। इसके साथ ही यह एक बिलियन डॉलर की कंपनी बनने की ओर अग्रसर हो गई। कंपनी भारतीय अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन तक पहुंचाने में मददगार होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 04:52 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:26 PM (IST)
RatanTata की मदद से Moglix ने जुटाए 120 मिलियन डॉलर, जानिए
टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा एवं मोग्लिक्स के संस्थापक राहुल गर्ग।

जमशेदपुर, जासं। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की मदद से शुरू हुई बीटूबी कंपनी मोग्लिक्स ने 120 मिलियन डॉलर जुटा लिए हैं। इसके साथ ही यह एक बिलियन डॉलर की कंपनी बनने की ओर अग्रसर हो गई। कंपनी के संस्थापक आइआइटी कानपुर के पूर्व छात्र राहुल गर्ग के मुताबिक अब उनकी कंपनी भारतीय अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन तक पहुंचाने में मददगार होगी।

गर्ग ने एक अखबार को बताया कि उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत 2015 में की थी। रतन टाटा ने 2016 में इसमें निवेश किया। उनकी भागीदारी मिलते ही कंपनी को धड़ाधड़ निवेशक मिलने लगे। इसी का नतीजा है कि उन्हें हाल ही में 120 मिलियन डॉलर मिले। इस फंडिंग का नेतृत्व फाल्कन एज कैपिटल और हार्वर्ड मैनेजमेंट कंपनी ने किया था, जबकि इसके निवेशकों में टाइगर ग्लोबल, सिकोइया कैपिटल इंडिया और वेंचर हाइवे शामिल थे।

वित्तीय मदद व साफ्टवेयर सुविधा उपलब्ध कराती है मोग्लिक्स

मोग्लिक्स आधारभूत संरचना के लिए अपने ग्राहकाें को सामान खरीदने और उसकी पैकेजिंग करने से लकर आपूर्ति करने तक हर तरह की वित्तीय मदद व साफ्टवेयर सुविधा उपलब्ध कराती है। इस कोरोना के संकट काल में कंपनी ने देश में 10 लाख लोगों को कवर करने वाले आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। विश्व स्तर पर हम 20 से अधिक देश में पीपीई आपूर्ति-श्रृंखला और वितरण को सुव्यवस्थित करने में पिछले वर्ष से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस कंपनी से फिलहाल पांच लाख लघु, सूक्ष्म व मध्यम श्रेणी (एसएमई) की कंपनियां और करीब 3000 उत्पादन संयंत्र जुड़े हैं, जो भारत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात व सिंगापुर में हैं।

यह है बडी छलांग

यह किसी भारतीय कंपनी की बडी छलांग है। इसके खास मायने हैं। इसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पडेगा। इससे भारत के अर्थ बाजार में तेजी आएगी एवं आैद्योगिक विकास का रास्ता प्रशस्त होगा। इससे भारत की अर्थव्यवस्था काफी सुदृढ होगी।

chat bot
आपका साथी