Jamshedpur Coronavirus Cases Update@ 12 May: जमशेदपुर में तेजी से घट रहा कोरोना का संक्रमण, बीमार होनेवालों से अधिक स्वस्थ होकर घर लौटे, जाने ताजा हाल

Jamshedpur Coronavirus Cases Update 12 May जमशेदपुर शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। लगातार तीसरे दिन शहर में कोरोना पॉजिटिव से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या रही। अगर इसी तरह मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई तो जल्द ही कोरोना पर काबू पा लेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 02:46 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 02:46 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Cases Update@ 12 May: जमशेदपुर में तेजी से घट रहा कोरोना का संक्रमण, बीमार होनेवालों से अधिक स्वस्थ होकर घर लौटे, जाने ताजा हाल
जमशेदपुर में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ हाेने की रफ्तार सुखद संकेत है।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। लगातार तीसरे दिन शहर में कोरोना पॉजिटिव से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या रही। अगर इसी तरह मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई तो जल्द ही कोरोना पर काबू पा लेंगे।

मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल पांच हजार 263 लोगों की जांच की गई। इसमें 530 लोग संक्रमित मिले। वहीं, 865 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले की रिकवरी रेट बढ़कर 85.08 फीसद हो गई है। वहीं, मौत की संख्या में भी कमी आई है। मंगलवार को कुल 14 लोगों की जान गई। मृतकों में सोनारी निवासी (70) पुरुष, परसुडीह निवासी (71) पुरुष, मानगो निवासी (66) पुरुष, सोनारी निवासी (81) पुरुष, बारीडीह निवासी (59) पुरुष, कदमा निवासी (68) पुरुष, जादुगोड़ा निवासी (58) पुरुष, टेल्को निवासी (68) महिला, गोलमुरी निवासी (80) पुरुष, सोनारी निवासी (87) महिला, टेल्को निवासी (68) पुरुष, हरहरगुट्टू निवासी (45) पुरुष व गोविंदपुर निवासी (60) पुरुष शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 860 हो गई है।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव मरीज

क्षेत्र : पॉजिटिव मरीज

मुसाबनी : 17

घाटशिला : 31

साकची : 52

मानगो : 49

सोनारी : 40

कदमा : 58

सिदगोड़ा : 71

गोलमुरी : 12

टेल्को : 58

परसुडीह : 26

बिष्टुपुर : 14

बर्मामाइंस : 05

सुंदरनगर : 08

बागबेड़ा : 06

जुगसलाई : 04

पोटका : 04

डीसी से शहरवासियों से की अपील

पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त सूरज कुमार ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि अपने आप को कोरोना से बचाने के लिए हमेशा अपने हाथों को साबुन और पानी से नियमित रूप से अच्छी तरह से धोएं। फेस मास्क एवं दो गज की दूरी का पालन अवश्य रूप से करें। डीसी ने इसे ट्वीट भी किया है।

chat bot
आपका साथी