मुसाबनी प्रखंड में तेजी से हो रहा विकास कार्य : विधायक

मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को परिसंपत्ति वितरण सह जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से मुसाबनी प्रखंड में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। पारूलिया पंचायत का सूर्याबेड़ा गांव विकास से कोसों दूर था..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:10 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 08:10 AM (IST)
मुसाबनी प्रखंड में तेजी से हो रहा विकास कार्य : विधायक
मुसाबनी प्रखंड में तेजी से हो रहा विकास कार्य : विधायक

संसू, मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को परिसंपत्ति वितरण सह जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से मुसाबनी प्रखंड में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। पारूलिया पंचायत का सूर्याबेड़ा गांव विकास से कोसों दूर था। अब जिला प्रशासन की सक्रियता से सूर्याबेड़ा गांव का विकास हो रहा है। मौके पर उपविकास आयुक्त परमेश्वर भकत, अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, सांसद प्रतिनिधि यशवंत महतो, जयंत घोष, प्रखंड प्रमुख पानमुनी मुर्मू, जिला पार्षद बाघराई मार्डी, बुद्धेश्वर मुर्मू, बीडीओ सीमा कुमारी, परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता प्रशांत हेंब्रम, सीडीपीओ सुप्रिया शर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिव शंकर पाल, महिला प्रसार पदाधिकारी सावित्री हांसदा, अंचल निरीक्षक काजल कुमार षाड़ंगी, कुमार सतीश सिन्हा, टिबला सबर, अमृत पानीग्रही, प्रेम कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डा. विवेक मिश्रा, पशुपालन पदाधिकारी डा. वसीम सिद्दिकी, प्रधानमंत्री आवास समन्वयक रजत महापात्र समेत प्रखंड एवं अंचल के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी, मुसाबनी प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

12 लाभुकों को वन पट्टंा व 65 को मिली जमीन की बंदोबस्ती : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार व परिसंपत्तियों के वितरण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। इस अवसर पर चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया। बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि 12 लाभुकों के बीच वनपट्टा, 65 लाभुकों को जमीन की बंदोबस्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 65 लाभुकों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा जेएसएलपीएस के तहत 94 एसएचजी समूहों को एक करोड़ 32 लाख, सीआइसी लाभुक के बीच 93 हजार, पीजीएससी को 17 लाख सात सौ, 73 एसएचजीआरएफ व 20 एसएचजी सीसीएल को 30 लाख 95 हजार और सीएसचीयू आरएससी को 7 लाख 41 हजार रूपये दिए गए। इसके अलावा समाज कल्याण विकास की ओर से चार कन्यादान, दो गोदभराई व दो अन्नप्रासन के कार्यक्रम संपन्न कराए गए। चार विवाहित जोड़ो को विधायक व अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया। श्रम विभाग की ओर से 10 धोती व साड़ी का वितरण किया गया। कृषि विभाग की ओर से दो कोनोवीडर, छह केसीसी के तहत एक लाख 25 हजार रूपये वितरित किए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य जांच केंद्र में 53 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उनके बीच दवा वितरण किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से 50 पशुपालकों के बीच दवा वितरण किया गया। वन भूमि पट्टा की मांग को ले बीडीओ से मिले काशिदा पंचायत के ग्रामीण : बुधवार को जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के नेतृत्व में काशिदा पंचायत के ग्रामीणों ने बीडीओ सह प्रभारी सीओ कुमार एस अभिनव से मुलाकात की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रभारी सीओ को वन भूमि पट्टा से संबंधित आवेदन सौंपा। ग्रामीणो ने बताया कि वे काशिदा के बरडीह टोला में वर्षो से वन भूमि पर घर बना कर सपरिवार निवास कर रहे है। साथ ही संबंधित भूमि पर खेतीकर जीविकोपार्जन करते हैं। सभी भूमिहीन आदिवासी है। राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी उनके पास हैं। परंतु खतियानी पट्टा नहीं होने के कारण वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। इसलिए वन अधिकार अधिनियम के तहत उन्हें वन पट्टा उपलब्ध कराया जाए। प्रभारी सीओ ने सभी दावेदारों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दावेदारों में डोमन मरांडी, गुरधा मुर्मू, मालती हांसदा, साई मुर्मू, हीरा मुर्मू समेत कई उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी