जंगली हाथियों ने तोड़ी रंटू मुर्मू की प्रतिमा

गुरुवार की देर रात जंगली हाथियों ने प्रखंड के लोधाशोली पंचायत अंतर्गत अमलागोड़ा से सटे नीमडीहा गांव में लगी दिवंगत रंटू मुर्मू की मूर्ति को तोड़ दिया। इसकी सूचना शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक समीर महंती को दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:30 AM (IST)
जंगली हाथियों ने तोड़ी रंटू मुर्मू की प्रतिमा
जंगली हाथियों ने तोड़ी रंटू मुर्मू की प्रतिमा

संवाद सूत्र, चाकुलिया : गुरुवार की देर रात जंगली हाथियों ने प्रखंड के लोधाशोली पंचायत अंतर्गत अमलागोड़ा से सटे नीमडीहा गांव में लगी दिवंगत रंटू मुर्मू की मूर्ति को तोड़ दिया। इसकी सूचना शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक समीर महंती को दी। विधायक के निर्देश पर झामुमो नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल निमडूहा चौक पहुंचा। स्थिति का जायजा लेने के बाद तोड़ी गई मूर्ति को ग्रामीणों के सहयोग से सम्मानपूर्वक वापस स्थापित किया गया। मौके पर विधायक के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे राकेश महंती ने बताया कि जल्द ही शहीद रंटू मुर्मू की मूर्ति के प्लेटफार्म को ऊंचा कर चारों तरफ से इसकी घेराबंदी की जाएगी। साथ ही ऊपर शेड बनवा दिया जाएगा ताकि मूर्ति सुरक्षित रह सके। मौके पर ग्राम प्रधान सुनील मुर्मू, ठाकुरदास मुर्मू, गोपाल मुर्मू, रघुनाथ मुर्मू, लक्ष्मण मुर्मू, विशाल बारिक, राजू कर्मकार, सूरज बारिक, माताल मुर्मू, सनातन मुर्मू आदि उपस्थित थे। मनसा व लक्ष्मी पूजा में शामिल हुए समाजसेवी कुणाल महतो : युवा समाजसेवी कुणाल महतो ने शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड के कोई गांव के लक्ष्मी माता तथा मां मनसा पूजा में शामिल होकर माथा टेका। क्षेत्र की सुख समृद्धि तथा वैभव की कामना की। इस अवसर पर कुणाल महतो ने गांव के प्रबुद्ध लोगो से मिलकर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर हलधर सीट, सागर साहू, बिलेश्वर अधिकारी, ऋतिक ओझा, गुरुचरण सीट,सागर सीट, किशोर सीट आदि। पाटपुर पंचायत के हिजली गांव के सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा। इस मौके पर सुनील जाना,समीर जाना, तपन जाना,गोपाल माईती,विजय जाना,मंटू जाना, श्रीमंत जाना, विक्रम जाना आदि। पाथरी पंचायत के गुहालडिही गांव सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा में। मौके पर मानिक मंडल एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे। पाथरी पंचायत के बामडोल गांव के सार्वजनिक मां मनसा पूजा में। बाबू घोष एवं कमिटी तमाम सदस्य तथा भाजपा कार्यकर्ता गण। गोपालपुर पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव के काशीडांगा टोला में मां मनसा पूजा में शामिल होकर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किए। मौके पर दीपंकर सेनापति, बिल्लू मन्ना, राजकुमार पैडा तथा तमाम कमिटी सदस्य उपस्थित थे। कुणाल महतो के दौरे क्रम में भाजपा युवा नेता चंदन सीट,श्याम दे, अनुजीत जाना,अजय सीट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी