अयोध्या में राम मंदिर के निधि संग्रह में रघुवर ने दी सहयोग राशि

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए जमशेदपुर में निधि संग्रह अभियान का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 05:00 AM (IST)
अयोध्या में राम मंदिर के निधि संग्रह में रघुवर ने दी सहयोग राशि
अयोध्या में राम मंदिर के निधि संग्रह में रघुवर ने दी सहयोग राशि

जासं, जमशेदपुर : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए जमशेदपुर में निधि संग्रह अभियान का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर संघ, विहिप तथा बजरंग दल के सहयोग से धन संग्रह का शुभारंभ हुआ। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मंदिर निर्माण के लिए गुप्त दान किया। राय ने बिष्टुपुर स्थित आवास पर पहुंचे सोनारी के गुहाराम को राशि भेंट की।

श्री राम मंदिर तिर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु यह घोषणा की गई है की इस भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण देश के हर वर्ग के सहयोग से होगा, जिसके निमित्त संपूर्ण भारत में जन जागृति कर धन संग्रह किया जाएगा। इसका शुभारंभ शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत बर्मामाइंस प्रखंड में देवस्थान से पदयात्रा की। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी भी शामिल हुए। इन्होंने जमशेदपुर महानगर के बजरंग दल संयोजक डा. भोला लोहार को सहयोग राशि सौंप कर निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संघ से नगर कार्यवाह संजय जी, हरिओम जी आदि उपस्थित थे।

मानगो हनुमान मंदिर में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कार्यालय का शुभारंभ

मानगो बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान का नगर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मेघानंद सरस्वती उपस्थित थे। इसके पश्चात निधि समर्पण के लिए एक पद यात्रा का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद मानगो नगर की ओर से आयोजित किया गया। इस अभियान के लिए पूरे मानगो नगर के 13 बस्तियों में करीब 60 टोलियों का गठन किया गया है ,यह टोली प्रत्येक राम भक्त से श्री राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग लेगी। पूरे कार्यक्रम के संचालन के लिए समिति बनाई गई है जिसमें मनोज शर्मा विहिप नगर अध्यक्ष, अनिरुद्ध गिरी, अभियान प्रमुख पार्थों बोस, अधिवक्ता सह अभियान प्रमुख राजेश, कार्यालय प्रमुख शीतल, अजय वर्मा, राधारमण, सुनील जोशी, सतीश आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी