आज मनाई जाएगी राजीव दीक्षित की जयंती व पुण्यतिथि

भारत बचाओ आंदोलन के प्रणेता राजीव दीक्षित की जयंती व पुण्यतिथि एक साथ जमशेदपुर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में मनाई जाएगी। उनका जन्म 30 नवंबर 1967 और निधन 30 नवंबर 2010 को हुआ था जिसे उनके अनुयायी स्वदेशी दिवस के रूप में भी मनाते हैं।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:17 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:17 AM (IST)
आज मनाई जाएगी राजीव दीक्षित की जयंती व पुण्यतिथि
राजीव दीक्षित को स्वदेशी आंदोलन का प्रणेता माना जाता है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : भारत बचाओ आंदोलन के प्रणेता राजीव दीक्षित की जयंती व पुण्यतिथि एक साथ जमशेदपुर के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में मनाई जाएगी। उनका जन्म 30 नवंबर 1967 और निधन 30 नवंबर 2010 को हुआ था, जिसे उनके अनुयायी स्वदेशी दिवस के रूप में भी मनाते हैं। एग्रिको मैदान में सुबह 5.30 से सुबह 7.30 बजे तक होने वाले कार्यक्रम में राजीव दीक्षित के व्याख्यान सुनाए जाएंगे, फिर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच फल बांटकर किया जाएगा। 

भारत बचाओ आंदोलन की स्थापना वर्ष 2013 में की गई थी। भारत बचाओ आंदोलन के फेसबुक पेज से 2,92,880 सदस्य और करीब चार लाख फॉलोअर हैं। यूट्यूब पर 75,000 फॉलोअर और ट्विटर, इंस्टाग्राम पर भी काफी संख्या में फॉलोअर हैं।

अलीगढ़ के नाह में जन्मे थे राजीव भाई

राजीव भाई दीक्षित का जन्म 30 नवम्बर 1967 गुरुवार को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिला स्थित नाह गांव में हुआ था। इनकी माता का नाम मिथिलेश कुमारी दीक्षित और पिता राधेश्याम दीक्षित थे। इनके पिता बीडीओ थे, जबकि राजीव दीक्षित के दादा-दादी ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया था। राजीव दीक्षित जी का बचपन उनके गांव में गुजरा और उनकी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा फिरोजाबाद के पीडी जैन इंटर कॉलेज में पूरी हुई। राजीव जी बचपन से ही देशप्रेमी थे। वह क्रांतिकारियों से काफी प्रेरित थे। उनके अंदर क्रांतिकारियों के सपनों को पूरा करने की आकांक्षा थी। अपनी उच्च माध्यमिक की शिक्षा पूरी करने के बाद वे इलाहाबाद गए, जहां उन्होंने 1984 में अपनी बीटेक की पढाई इलाहाबाद के जेके इंस्टीट्यूट आॅफ एप्लाइड फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी में की थी।

chat bot
आपका साथी