Jamshedpur Weather Forecast : दो दिन हो सकती है बारिश, जानिए पूरे सप्‍ताह कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Jamshedpur Weather Forecast. मौसम विभाग ने पहले नौ से 12 दिसंबर तक एक समान अधिकतम व न्यूनतम तापमान रहने का पूर्वानुमान किया था लेकिन अब उसमें थोड़ा संशोधन करते हुए नई रिपोर्ट जारी की गई है। तापामन में एक से दो डिग्री सेल्सियस उतार-चढ़ाव हो सकता है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 03:14 PM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 03:14 PM (IST)
Jamshedpur Weather Forecast : दो दिन हो सकती है बारिश, जानिए पूरे सप्‍ताह कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
13 और 14 दिसंबर को बारिश होने का पूर्वानुमान है।

जमशेदपुर, जासं।  मौसम विभाग ने पहले नौ से 12 दिसंबर तक एक समान अधिकतम व न्यूनतम तापमान रहने का पूर्वानुमान किया था लेकिन अब उसमें थोड़ा संशोधन करते हुए नई रिपोर्ट जारी की गई है। नई रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम व न्यूनतम तापामन में एक से दो डिग्री सेल्सियस उतार-चढ़ाव हो सकता है। वहीं, 13 व 14 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

जानिए अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम नौ दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृध्दि होगी 10 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। 11 दिसंबर : मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। 12 दिसंबर : मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। 13 दिसंबर : राज्य के पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा शामिल है। 14 व 15 दिसंबर : राज्य के मध्य तथा दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। मध्य जिलों में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ शामिल है। वहीं, दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां शामिल है।

जानिए क्या रहेगा तापमान

तिथि        अधिकतम         न्यूनतम

9 दिसंबर -   27            -    12 10 दिसंबर - 27            -     13 11 दिसंबर - 28            -     14 12 दिसंबर - 28            -     16 13 दिसंबर - 27            -     16
chat bot
आपका साथी