Jamshedpur Weather Today: झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, अभी चलेगा प्री मानसून रेन का दौर

एकबारगी झमाझम बारिश से गर्मी को ब्रेक लग गया है। दोपहर तीन बजे से बादल गरजने के साथ ही बारिश शुरू हो गइ। मौसम पूर्वानुमान में इस बात की उम्मीद जताइ गइ थी कि दोपहर बाद बारिश तन झुलसाने वाली गर्मी से राहत देगी। हुआ भी एेसा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 03:31 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 03:31 PM (IST)
Jamshedpur Weather Today: झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, अभी चलेगा प्री मानसून रेन का दौर
10, 11 एवं 12 जून को प्री मानसून बारिश होगी।

जमशेदपुर, जासं। एकबारगी झमाझम बारिश से गर्मी को ब्रेक लग गया है। दोपहर तीन बजे से बादल गरजने के साथ ही बारिश शुरू हो गइ। मौसम पूर्वानुमान में इस बात की उम्मीद जताइ गइ थी कि दोपहर बाद बारिश तन झुलसाने वाली गर्मी से राहत देगी। हुआ भी एेसा।

वैसे रविवार को झारखंड के कोल्हान में सुबह की शुरुआत तीखी धूप से हुइ थी। दिन चढने के साथ तपिश बढती गइ एवं लोग परेशान रहे। शनिवार को भी यही हालात थे एवं लोगों का दिन तेज गर्मी एवं उमस के बीच गुजरा था। दोपहर में नजारा बदला। कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं  सरायकेला- खरसावां में एकबारगी बारिश राहत का सबब बनी।

ये है पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार हर वर्ष मानसून आने से पहले उमस भरी गर्मी होती है। यह मानसून की इंट्री के लिए अनुकूल हालाते बनाती है। झारंखड में 15 जून तक मानसून प्रवेश करने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 10, 11 एवं 12 जून को प्री मानसून बारिश होगी।  वैसे पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। हालांकि कहीं-कहीं बहुत हल्के दर्जे की बारिश हुइ।

chat bot
आपका साथी