Jamshedpur Weather Forcast : गरज के साथ होगी बारिश, जाने मौसम विभाग की चेतावनी

Jamshedpur Weather Forcast भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम जिले में अगले आठ जुलाई तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। दो से छह जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 04:43 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 09:58 AM (IST)
Jamshedpur Weather Forcast : गरज के साथ होगी बारिश, जाने मौसम विभाग की चेतावनी
जाने अगले छह दिन कैसा रहेगा झारखंड के जमशेदपुर का मौसम।

जमशेदपुर, जासं। मौसम का मिजाज फिर से बदला है। गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए हुए रहे एवं शाम में झमाझम बारिश हुइ। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीते 24 घंटे में 29 एमएम बारिश हुई है। शुक्रवार के बाद अब शनिवार को भी बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम जिले में अगले आठ जुलाई तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। दो से छह जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। वहीं, सात व आठ जुलाई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

अगले सात दिन का तापमान

तिथि : न्यूनतम : अधिकतम

1 जुलाई : 26.0 : 36.2

2 जुलाई : 26.0 : 36.0

3 जुलाई : 26.0 : 36.0

4 जुलाई : 25.0 : 36.0

5 जुलाई : 25.0 : 35.0

6 जुलाई : 26.0 : 35.0

7 जुलाई : 26.0 : 35.0

बीते दस साल में सबसे अधिक गर्म रहा जुलाई 2019

भारतीय मौसम विभाग का आंकड़ा देखा जाए तो बीते दस साल में सबसे गर्म जुलाई 2019 रहा। 16 जुलाई 2019 को शहर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, जुलाई माह में न्यूनतम तापमान वर्ष 2015 में था। 2 जुलाई 2015 को शहर का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस था।

जुलाई माह में किस साल कितना रहा अधिकतम व न्यूनतम तापमान

साल : अधिकतम : न्यूनतम

2019 : 38.2 : 25.0

2018 : 36.3 : 24.0

2017 : 35.4 : 23.8

2016 : 35.0 : 21.5

2014 : 36.7 : 23.4

2013 : 36.6 : 24.5

2012 : 34.8 : 24.1

2011 : 36.6 : 22.9

2010 : 37.7 : 24.7

बीते दस साल में जुलाई माह में सबसे अधिक 2017 में हुई बारिश

साल : 24 घंटे में हुई बारिश (एमएम) : एक माह में हुई कुल बारिश (एमएम)

2019 : 098.6 : 370.1

2018 : 062.8 : 457.5

2017 : 227.0 : 818.7

2016 : 127.6 : 733.3

2015 : 105.6 : 356.8

2014 : 036.4 : 258.0

2013 : 090.3 : 278.3

2012 : 084.6 : 443.1

2011 : 083.6 : 258.7

2010 : 024.3 : 084.4

chat bot
आपका साथी