Jamshedpur Weather Forcast : अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानिए क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Jamshedpur Weather Forcast झारखंड के कोल्हान में बारिश का सिलसिला 26 जून तक जारी रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 व 26 जून को गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:04 PM (IST)
Jamshedpur Weather Forcast :  अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानिए क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
जमशेदपुर में 26 जून तक लगातार रुक-रुक कर बारिश होगी।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के जमशेदपुर शहर के साथ ही कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां में झमाझम बारिश देर रात तक होती रही। इससे जगह-जगह पर पानी का जमाव हो गया। रविवार की शाम लगभग तीन बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे।

उसके बाद शाम पांच बजे से तेज हवा के बारिश शुरू हुई जो देर रात जारी रही। इस दौरान गर्जन भी होता रहा। जमशेदपुर शहर में मानसून की बारिश बीते एक सप्ताह से लगातार जारी है। आगे भी बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून तक लगातार रुक-रुक कर बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा के साथ-साथ गर्जन भी होगी। 25 व 26 जून को गर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, बीते 24 घंटे में बारिश 2 एमएम दर्ज की गई।

स्वर्णरेखा व खरकई की जलस्तर लगातार बढ़ रहा

स्वर्णरेखा व खरकई नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन की टीम लगातार निचले इलाकों में नजर बनाई हुई है। चांडिल डैम का अभी तक नौ फाटक खोला जा चुका है। इससे नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और शहर में बाढ़ आने की संभावना बढ़ रही है।

अगले सात दिन का तापमान

तिथि : अधिकतम : न्यूनतम 20 जून : 33.6 : 25.0 21 जून : 33.0 : 26.0 22 जून : 33.0 : 26.0 23 जून : 32.0 : 25.0 24 जून : 32.0 : 25.0 25 जून : 32.0 : 25.0 26 जून : 33.0 : 26.0

chat bot
आपका साथी