Jamshedpur Weather Today : झमाझम बारिश से तरबतर जमशेदपुर, जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Jamshedpur Weather Today झारखंड के जमशेदपुर में आज यानी बुधवार को भी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया। यह सच हुआ। झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया। भोर में भी जोरदार बारिश हुयी थी। तेरह सितंबर को जोरदार बारिश होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 10:04 AM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 01:10 PM (IST)
Jamshedpur Weather Today : झमाझम बारिश से तरबतर जमशेदपुर, जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
बारिश के बीच अपनी बच्ची को स्कूल से घर लेकर लौटते अभिभावक।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झमाझम बारिश से जमशेदपुर तरबतर हाे गया है। दरअसल, झारखंड के जमशेदपुर शहर का मौसम लगातार बदल रहा है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे थे। वहीं, दोपहर बाद से बारिश शुरू हुई जो देर शाम तक होते रही। भोर में जोरदार बारिश हुई थी।  इस दौरान देखा गया कि दोपहर के वक्त जब मानगो में बारिश हो रही थी तब बिष्टुपुर में नहीं हो रही थी। वहीं, शाम में जब बिष्टुपुर में बारिश शुरू हुई तब मानगो में नहीं हो रही थी। बारिश होने से जगह-जगह पर पानी का जमाव हो गया।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 35 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी शहर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, आसमान में सुबह से ही बादल छाया रहेगा। साथ ही, 13  सितंबर को शहर में गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है। अगले एक सप्ताह के अंदर तापमान में दो से तीन डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगी।

अगले सात दिन का तापमान

तिथि : न्यूनतम : अधिकतम

7 सितंबर : 24.6 : 30.1 8 सितंबर : 25.0 : 32.0 9 सितंबर : 26.0 : 33.0 10 सितंबर : 26.0 : 33.0 11 सितंबर : 26.0 : 34.0 12 सितंबर : 26.0 : 34.0 13 सितंबर : 26.0 : 34.0
chat bot
आपका साथी